पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बीच भाजपा खेमे में जश्न चम्पाई सोरेन ने बांटी मिठाई और दी बधाई
भाजपा की इस जीत पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खुशी जताते हुए लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से खास बातचीत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को जीत की बधाई दी। साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बीच भाजपा खेमे में जश्न चम्पाई सोरेन ने बांटी मिठाई और दी
captio
captio

चम्पाई सोरेन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बंगला देशी घुसपैठ, धर्म परिवर्तन और तृणमूल कांग्रेस की कथित तानाशाही के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अब केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव तक पार्टी का विस्तार हो चुका है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और जिन विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने प्रचार किया, वहां भाजपा को व्यापक समर्थन मिला। चंपई सोरेन ने कहा कि यह परिणाम इस बात का संकेत है कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का परचम लहरा रहा है।
इधर जमशेदपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भी जीत का जश्न मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से झालमुड़ी बेचते भी नजर आए। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
चम्पाई सोरेन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक बदलाव है और आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।




