Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड क्षत्रिय संघ ने वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर किया माल्यार्पण, जुगसलाई में गूंजा शौर्य का जयघोष

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के शुभ अवसर पर झारखंड क्षत्रिय संघ बागबेड़ा और परसुडीह इकाई द्वारा जुगसलाई स्थित कुंवर सिंह चौक पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

झारखंड क्षत्रिय संघ ने वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर किया माल्यार्पण, जुगसलाई में गूंजा शौर्य का जयघोष

जमशेदपुर- आज 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के शुभ अवसर पर झारखंड क्षत्रिय संघ बागबेड़ा और परसुडीह इकाई द्वारा जुगसलाई स्थित कुंवर सिंह चौक पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

माल्यार्पण के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ के मुख्य वक्ताओं ने बाबू कुंवर सिंह के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। झारखंड क्षत्रिय महिला संघ अध्यक्ष डॉक्टर कविता परमार ने वीर कुंवर सिंह के शौर्य से प्रेरणा लेते हुए कहा कि 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह न केवल क्षत्रिय समाज बल्कि पूरे देश के लिए वीरता के प्रतीक हैं। उनकी रगों में बहने वाला राष्ट्रप्रेम आज की युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।

झारखंड क्षत्रिय संघ अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने एकजुटता का संदेश देते हुए संबोधन के दौरान समाज की एकता और अखंडता पर बल दिया गया। उन्होंने आह्वान किया कि हमें वीर कुंवर सिंह के आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
उपाध्यक्ष संजय सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि विरासत का सम्मान करते हुए जुगसलाई कुंवर सिंह चौक पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम हमारी ऐतिहासिक धरोहर को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन परसुडीह इकाई अध्यक्ष बी डी सिंह ने किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, महिला अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव डॉ प्रमोद सिंह, प्रशांत सिंह, सचिव एम के सिंह, विजय सिंह, पुष्पा सिंह, इकाई अध्यक्ष बीबी सिंह, रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, बी डी सिंह, नीरज सिंह, शशि सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेश सिंह, पप्पू सिंह समाजसेवी सह जुगसलाई नगरपरिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बड़े लाल दुबे, समाजसेवी दीपक दुबे, अशोक दुबे, संजू सिंह, विनोद सिंह, रवि शंकर सिंह, संदीप सिंह, गीता सिंह, झरना मिश्रा, रीना सिंह, विभा सिंह के साथ साथ झारखंड क्षत्रिय संघ की बागबेड़ा , परसुडीह इकाई सदस्य सहित केंद्रीय समिति के वरिष्ठ सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और ‘वीर कुंवर सिंह अमर रहें’ के नारों के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!