Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एलपीजी गैस किल्लत बैठक में निर्णय,ईद/सरहुल के बाद 23 मार्च को रांची उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन एवं जनांदोलन की घोषणा – कैलाश यादव

एलपीजी घरेलू गैस के साथ लकड़ी-कोयला भी नहीं मिल रहा,धुर्वावासी वैष्णवी गैस, भारत गैस से परेशान खुलेआम कालाबाजारी जारी - महिलाएं

एलपीजी गैस किल्लत बैठक में निर्णय,ईद/सरहुल के बाद 23 मार्च को रांची उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन एवं जनांदोलन की घोषणा – कैलाश यादव

एलपीजी घरेलू गैस के साथ लकड़ी-कोयला भी नहीं मिल रहा,धुर्वावासी वैष्णवी गैस, भारत गैस से परेशान खुलेआम कालाबाजारी जारी – महिलाएं

रांची- आज रांची नागरिक परिषद का जागरूकता अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक धुर्वा बस स्टैंड स्थित बौद्ध मंदिर आंबेडकर पार्क में सम्पन्न हुई

बैठक की अध्यक्षता राजद नेता और रांची नागरिक परिषद के संयोजक कैलाश यादव ने किया बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई ! बैठक में लोगों ने एलपीजी घरेलू गैस की भारी किल्लत को लेकर प्रशासन और गैस एजेंसियों पर आक्रोश व्यक्त किया

विभिन्न क्षेत्रों से आए पुरुष एवं महिलाओं ने कहा कि धुर्वा में वैष्णवी गैस एजेंसी , भारत गैस एजेंसी, हिनू गैस एजेंसी बरियातू से शाही गैस एजेंसी सहित कई एजेंसियां खुलेआम मनमानी कर ब्लैक में सिलेंडर बेच रहे है और DAC बुकिंग के बावजूद सही उपभोक्ताओं को सिलेंडर का वितरण नहीं किया जा रहा है
जबकि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का प्रतिदिन एजेंसियों को हिदायत के रूप होम डिलीवरी करने की बात कही जाती है

नागरिक परिषद के संयोजक कैलाश यादव ने कहा है एलपीजी घरेलू गैस किल्लत को लेकर हमें बड़े संख्या एकजुटता दिखाने की जरूरत है जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा

कल सेक्टर 2 एवं न्यू कॉलोनी जगन्नाथपुर में दिन 3 बजे बैठक की जाएगी गैस एजेंसियों की मनमानी के खिलाफ रांची भर में बड़ी जनांदोलन किया जाएगा

विदित है कि एलपीजी घरेलू गैस किल्लत एवं एजेंसियों की अनियमितता एवं नियमित वितरण नहीं होने को लेकर रांची प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है
अगर तीन दिनों के अंदर गैस किल्लत का समाधान नहीं हुआ तो 23 मार्च को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा और उसके बाद एक बड़े जनांदोलन का ऐलान किया जाएगा

श्री यादव ने कहा कि एलपीजी घरेलू गैस किल्लत के कारण सभी कार्य अस्त व्यस्त और अव्यवस्थित हो गया है महिलाएं एवं पुरुष बच्चे सभी लोग परेशान हैं

हिंदू-मुस्लिम-आदिवादी समुदाय के कई महत्वपूर्ण त्यौहार सामने है लेकिन प्रशासन की दलील का कोई प्रभाव नहीं, सभी त्यौहार में उदासीनता है

एलपीजी घरेलू गैस की भारी किल्लत से घरेलू स्थित बिगड़ गया है वैकल्पिक कोई व्यवस्था नहीं है यहां तक कि गैस के लत के कारण लोग असुविधा का सामना कर रहे हैं, लकड़ी-कोयला भी कहीं नहीं मिल रहा है

बैठक में निर्णय लिया गया कि ईद-सरहुल के बाद प्रतिदिन वार्ड स्तर पर व्यापक रूप में बैठकें की जाएगी

बैठक में ऊषा यादव राजकुमारी देवी शिवकुमारी देवी संगीता देवी लक्ष्मी देवी गिरजा देवी रीमा देवी विजय सिंह अमित नंदन रामकुमार सिंह सुरेश राय मैनेजर राय बिरजू राम संजय सिंह संतोष यादव सतीश सिंह परमात्मा सिंह मनोज वर्मा सरोज पाण्डेय प्रियांशु सिंह सीपी मंडल दीपक कुमार रामइकबाल चौधरी उत्तम सोनी विवेक यादव सहित कई लोग मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!