Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ग्रामीण इलाको में कचरा-पानी संकट पर विधायक संजीव सरदार ने बनाई सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था–अब हर महीने होगी समीक्षा

विधायक ने सदन में उठाया था मुद्दा— अब बागबेड़ा में शुरू होने जा रहा डोर-टू-डोर कचरा उठाव, इसके लिए वाहन भी देंगे विधायक

ग्रामीण इलाको में कचरा-पानी संकट पर विधायक संजीव सरदार ने बनाई सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था–अब हर महीने होगी समीक्षा

विधायक ने सदन में उठाया था मुद्दा— अब बागबेड़ा में शुरू होने जा रहा डोर-टू-डोर कचरा उठाव, इसके लिए वाहन भी देंगे विधायक

जून तक शुरू होगी बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना, विधायक बोले -क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता

जमशेदपुर- शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में विधायक ने स्पष्ट कहा कि कचरा प्रबंधन और पेयजल की विकराल समस्या का समाधान किसी एक विभाग के बस की बात नहीं है। उन्होंने प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए हर महीने अनिवार्य बैठक करने का निर्देश दिया, जिसमें वे स्वयं भी मौजूद रहेंगे।

विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया था कचड़ा उठाव का मुद्दा, अब लोगो को मिलेगी राहत

कचरा निस्तारण को लेकर विधायक संजीव सरदार ने जानकारी दी कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत और मध्य बागबेड़ा पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। यहां सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और लोगों ने कचरा उठाव के लिए शुल्क देने पर सहमति भी जताई है। विधायक ने इस मामले में कई बार अधिकारियों से बात की और मामले को सदन में भी ज़ोरदार तरीके से उठाया था उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं पंचायतों में कचरा उठाव के लिए वाहन उपलब्ध कराएंगे। अब केवल योजना शुरू करने की तिथि तय होना बाकी है, जिसके बाद इसे धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि प्रत्येक घर से 100 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा, इस बात पर सर्वे के दौरान ग्रामीणों ने भी हामी भरी थी।

जून तक शुरू होगी वृहद जलापूर्ति योजना

पेयजल संकट पर चर्चा करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को जून माह तक हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने निर्देश दिया कि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा की जानकारी तत्काल दी जाए, ताकि समन्वय के साथ उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल ही जनता को जल संकट से राहत दिलाएगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश के साथ पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!