Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चक्रधरपुर मंडल में सघन टिकट जांच अभियान में 284 मामले दर्ज

बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने तथा अधिकृत टिकटिंग सुविधाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर मंडल द्वारा नियमित रूप से टिकट जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 12 अप्रैल 2026 को विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुडा, आदित्यपुर, गम्हारिया, चाईबासा, राजखरसावां, बामरा, पानपोश, बोंडामुंडा, राजगंगपुर एवं बारबिल सहित मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों को कवर किया गया। टिकट जांच कर्मियों की टीमों को रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से व्यापक रूप से तैनात किया गया, ताकि नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के कुल 284 मामले दर्ज किए गए तथा दोषियों से ₹2,34,320 की राशि दंडस्वरूप वसूल की गई। इसके साथ ही स्वच्छता नियमों के उल्लंघन (लिटरिंग) एवं धूम्रपान करने पर भी संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूला गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा को हतोत्साहित करना तथा यात्रियों को बुकिंग काउंटरों के माध्यम से वैध टिकट क्रय करने के लिए प्रेरित करना था, जिससे राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ नियमों के पालन को भी सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी निषिद्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखते हुए यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा वातावरण उपलब्ध कराना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहा।

इस प्रकार रेलवे ने अनुशासन, पारदर्शिता और बेहतर यात्री सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!