Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

धरती को बचाने की गुहार गीता थिएटर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने एक जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के केंद्र में गीता थिएटर के युवा कलाकार रहे, जिन्होंने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का पाठ मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करते हुए समझाया

धरती को बचाने की गुहार गीता थिएटर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


जमशेदपुर/आदित्यपुर- विश्व पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने एक जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के केंद्र में गीता थिएटर के युवा कलाकार रहे, जिन्होंने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का पाठ मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करते हुए समझाया।

विश्व पृथ्वी दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण के खतरों से आगाह करना था। गीता थिएटर की टीम ने जुगसलाई नगर परिषद, आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद और मानगो नगर निगम अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। गीतों, नारों और भावपूर्ण अभिनय के जरिए कलाकारों ने रोमांचक माहौल बनाकर संदेश दिया कि यदि आज हम सचेत नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित धरती का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

प्रस्तुति के दौरान क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट की ओर से कूड़े के सही निस्तारण (वेस्ट सेग्रीगेशन) और सूखे-गीले कचरे को अलग रखने के महत्व, घरों से निकलने वाले अपशिष्ट सामाग्री प्रतिदिन टोर टू टोर आनेवाली कचरा गाड़ी में ही डालने के लिए समझाया गया। कलाकारों ने विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बताया कि कैसे छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपने शहर को ‘जीरो वेस्ट’ जोन बना सकते हैं और अच्छी आदतें जीवन‌ में लाकर निरोग रह सकते हैं।
संस्था का वक्तव्य
क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधियों ने कहा, “आप बच्चे समाज के भविष्य हैं। यदि आप पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनेंगे, तो इसका प्रभाव पूरे समाज पर दिखेगा। नगर विकास विभाग के निर्देशानुसार हमारा लक्ष्य न केवल सफाई करना है, बल्कि लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना भी है
नुक्कड़ नाटक धरती को बचाने की गुहार के बाद विद्यार्थियों से नाटक में दिखाए गए दृश्यों से संबंधित प्रश्नवाली किया गया और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रशंसा पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया।
गीता थिएटर के युवा कलाकारों की ऊर्जा और संवाद अदायगी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर धन्यवाद ज्ञापन देते हुए स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने हर बार नुक्कड़ नाटक दल की सराहना करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान से हटकर कला के माध्यम से दी गई यह सीख विद्यार्थियों के मानस पटल पर लंबे समय तक अंकित रहेगी जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति विभाग, क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट और नुक्कड़ नाटक दल का आभार व्यक्त करती है।
नुक्कड़ नाटक दल में बतौर कलाकार गीता कुमारी, अंन्नत सरदार, खुशी पाण्डेय, प्रेम दीक्षित, अभिषेक राजु, हिमांशु गुप्ता ने अभिनय किया।
कार्यक्रम के अंत सभी ने पृथ्वी संरक्षण वं उनके संसाधनों की संरक्षण हेतू शपथ ग्रहण कर वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!