Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा स्टील के वेंडर कंपनी में ठेका मजदूर की मौत मामले में विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर 13 लाख मुआवजा और पुत्र को नौकरी देने पर बनी सहमति

टाटा स्टील के अंतर्गत कार्यरत वेंडर कंपनी एसएनएस इंडस्ट्रीज में कार्यरत भक्तिनगर, बर्मामाइंस निवासी ठेका मजदूर सत्य नारायण निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत मंगलवार को बी शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त कर कंपनी गेट से आउट पंच करने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में कंपनी के सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

टाटा स्टील के वेंडर कंपनी में ठेका मजदूर की मौत मामले में विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर 13 लाख मुआवजा और पुत्र को नौकरी देने पर बनी सहमति

जमशेदपुर- टाटा स्टील के अंतर्गत कार्यरत वेंडर कंपनी एसएनएस इंडस्ट्रीज में कार्यरत भक्तिनगर, बर्मामाइंस निवासी ठेका मजदूर सत्य नारायण निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत मंगलवार को बी शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त कर कंपनी गेट से आउट पंच करने के बाद जैसे ही वे बाहर निकले, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में कंपनी के सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएनएस इंडस्ट्रीज प्रबंधन से टेलीफोनिक वार्ता की और मृतक के परिजनों को सम्मानजनक मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग रखी।

इसी क्रम में, गुरुवार को भक्तिनगर, बर्मामाइंस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधि, मृतक के परिजन, स्थानीय बस्तीवासी, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा मौजूद रहे। बैठक में सहमति बनी कि मृतक के परिजनों को 13 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही, दाह संस्कार एवं श्राद्धकर्म के लिए तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा और मृतक के पुत्र को उसी फर्म में नौकरी दी जाएगी।

विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में विधायक पूर्णिमा साहू समेत भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!