Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो नगर निगम वार्ड 01के प्रत्याशी कविता पोद्दार की भारी जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया , लड्डू बाटकर खुशियां मनाई

मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 01प्रत्याशी कविता पोद्दार की जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने उनके पारडीह स्थित आवास पर पुष्प गुच्छ एवं फूल माला पहना कर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और लड्डू बाटकर एवं पटाखे छोड़कर जश्न मनाया । इस दौरान वार्ड पार्षद कविता पोद्दार ने अपनी जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया और जीत का पूरा श्रेय उन्होंने अपनी वार्ड क्षेत्र की जनता को दिया

मानगो नगर निगम वार्ड 01के प्रत्याशी कविता पोद्दार की भारी जीत पर समर्थकों ने जश्न मनाया , लड्डू बाटकर खुशियां मनाई

जमशेदपुर – मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 01प्रत्याशी कविता पोद्दार की जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने उनके पारडीह स्थित आवास पर पुष्प गुच्छ एवं फूल माला पहना कर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और लड्डू बाटकर एवं पटाखे छोड़कर जश्न मनाया ।

इस दौरान वार्ड पार्षद कविता पोद्दार ने अपनी जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया और जीत का पूरा श्रेय उन्होंने अपनी वार्ड क्षेत्र की जनता को दिया । कविता पोद्दार ने कहा कि वे अपने वार्ड का सर्वांगीण विकास करेंगे और जनता की हर समस्याओं को उनकी आवाज बनकर निगम तक पहुंचाकर उसका समाधान किया जाएगा । उन्होंने कहा कि वह अपनी संकल्प पत्र को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाएंगे । इस खुशी के मौके पर संतोष पोद्दार, संजय पोद्दार, झामुमो नेता उज्ज्वल दास, मकसूद अंसारी , हैप्पी तंतुवाई , काजोल पाल, बिमला पोद्दार, अंजली दास , आरती महतो , राधिका देवी, आशा पोद्दार , सूरज दत्ता, पिंटू महतो, राजकुमार महतो , मुकेश प्रमाणिक, झूमा डे सहित सैकड़ों समर्थक गण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!