Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कोल्हन विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में निवेशक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

कोल्हान विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड के सहयोग से क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) कोलकाता से असिस्टेंट जनरल मैनेजर गुंजन बिरुलि तथा बीएसई लिमिटेड, रांची से जूनियर मैनेजर राजीव दास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे

कोल्हन विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में निवेशक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

सिंहभूम चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड के सहयोग से क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया
इस संगोष्ठी में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) कोलकाता से असिस्टेंट जनरल मैनेजर गुंजन बिरुलि तथा बीएसई लिमिटेड, रांची से जूनियर मैनेजर राजीव दास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह थे। मंच संचालन विभाग की सहायक अध्यापिका पूजा कुमारी द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता गुंजन बिरौली ने सेबी द्वारा निवेशकों के हितों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा निवेश बाज़ार की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने निवेश को सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाने के उपायों की भी जानकारी दी। वहीं, श्री राजीव दास ने मुंबई स्टॉक एक्सचेंज की कार्यप्रणाली, उसके प्रमुख सूचकांकों तथा विभिन्न कंपनियों की सूचीबद्धता प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।
संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपने प्रश्न प्रस्तुत किए, जिनका वक्ताओं द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. रणविजय कुमार, सहायक अध्यापिका भवानी मोदी, सहायक अध्यापिका पूजा कुमारी, जी.सी. जैन कॉमर्स कॉलेज से सहायक प्राध्यापक श्री मुकुल मुंडा, सुश्री पूजा साहू, डॉ. मुरारी लाल, घाटशिला कॉलेज से सहायक प्राध्यापक श्री राम विनय, जैन कॉलेज से सरस्वती कुमारी सहित 2022 बैच के पीएचडी शोधार्थी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. श्रीमंत राय, डॉ. तनुजा तथा डॉ. जया जैकलिन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय विभागाध्यक्ष एवं जन सूचना पदाधिकारी डॉ. मीनाक्षी मुंडा भी उपस्थित थी।
वाणिज्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने ज्ञान में वृद्धि की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता ने ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता एवं निवेश संबंधी व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभाग की प्रधान सहायक अध्यापिका भवानी मोदी द्वारा दिया गया तथा राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!