Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सिदगोड़ा सूर्यधाम में गरुड़ स्तंभ स्थापना एवं श्री शिवलिंग के पुनर्स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बुधवार को बागुनहातु डोंगा घाट से निकलेगी मंगल कलश यात्रा

डीजे, बैंड बाजा एवं मनोरम झांकियों के साथ शामिल होंगी हजारों महिलाएं

सिदगोड़ा सूर्यधाम में गरुड़ स्तंभ स्थापना एवं श्री शिवलिंग के पुनर्स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बुधवार को बागुनहातु डोंगा घाट से निकलेगी मंगल कलश यात्रा

डीजे, बैंड बाजा एवं मनोरम झांकियों के साथ शामिल होंगी हजारों महिलाएं

सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारियां हुई पूरी, श्रीराम मंदिर निर्माण के छठवीं वर्षगांठ पर रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हुआ सूर्यधाम

जमशेदपुर- सूर्यधाम सिदगोड़ा में गरुड़ स्तंभ स्थापना, श्री शिवलिंग के पुनर्स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व कलश यात्रा बागुनहातु के डोंगा घाट से सूर्यधाम पहुंचेगी। कलश यात्रा को भव्य एवं खास बनाने के लिए सूर्य मंदिर समिति की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। बागुनहातु डोंगा घाट की साफ-सफाई जे एन ए सी और सूर्य मंदिर समिति की ओर से की गयी है। इसके साथ ही, कलश यात्रा में हजारों माता-बहनें शामिल होंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कलश यात्रा में बैंड-बाजा, भक्तिमय डीजे संगीत और भक्तिमय नारों की गूंज रहेगी। इसके साथ ही, कलश यात्रा के आगे-आगे स्वच्छ निर्मल जल का टैंकर के द्वारा छिड़काव किया जाएगा। कलश यात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे होगी। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कलश यात्रा को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कलश यात्रा के लिए हजारों की संख्या में कलश मंगाए गए हैं। सूर्य मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

कलश यात्रा की तैयारी खेमलाल चौधरी, दिनेश कुमार, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, जीवन साहू व अन्य सदस्य देख रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!