मतदान से पहले रिंकू सिंह की स्थिति और मजबूत इंदु देवी और सरदार शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी बलबीर कौर ने दिया रिंकू सिंह को समर्थन
जुगसलाई नगर परिषद के चुनावी समर में मतदान से महज कुछ घंटे पहले रविवार को एक बड़ा राजनैतिक धमाका हुआ। अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार और भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के पक्ष में दो अन्य प्रमुख महिला प्रत्याशियों ने अपना समर्थन देने का घोषणा कर दिया है। इस समर्थन के बाद रिंकू सिंह की जीत की राह और भी आसान मानी जा रही है
मतदान से पहले रिंकू सिंह की स्थिति और मजबूत इंदु देवी और सरदार शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी बलबीर कौर ने दिया रिंकू सिंह को समर्थन
जुगसलाई नगर परिषद के चुनावी समर में मतदान से महज कुछ घंटे पहले रविवार को एक बड़ा राजनैतिक धमाका हुआ। अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार और भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के पक्ष में दो अन्य प्रमुख महिला प्रत्याशियों ने अपना समर्थन देने का घोषणा कर दिया है। इस समर्थन के बाद रिंकू सिंह की जीत की राह और भी आसान मानी जा रही है।
रिंकू सिंह के विजन और विकास के दावों पर भरोसा जताते हुए, अध्यक्ष पद की प्रत्याशी इंदु देवी और सिख समुदाय के कद्दावर नेता सरदार शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी और प्रत्याशी बलबीर कौर ने अपनी उम्मीदवारी को दरकिनार कर रिंकू सिंह को जिताने का संकल्प लिया है।
इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद रिंकू सिंह ने दोनों प्रत्याशियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह समर्थन केवल उनके लिए नहीं, बल्कि जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के संकल्प के प्रति एकजुटता का प्रतीक है।

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत
जमशेदपुर – जमशेदपुर अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डोली मलिक ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने किसी भी अन्य प्रत्याशी, विशेष रूप से रिंकू सिंह, को कोई समर्थन नहीं दिया है। सोशल मीडिया और क्षेत्र में फैलाई जा रही इस तरह की खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं।
डोली मलिक ने कहा कि वे स्वयं मजबूती से चुनाव मैदान में हैं और पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर अपने मुद्दों को रख रही हैं। उन्होंने कहा, “कुछ लोग जनता को भ्रमित करने के लिए झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। सच्चाई की ही जीत होगी
वहीं, उनके समर्थक मानिक मलिक ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि विरोधी खेमे द्वारा सुनियोजित तरीके से भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “डोली मलिक पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं। किसी को समर्थन देने की बात पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद है। जनता सब देख और समझ रही है, अफवाह फैलाने वालों को जनता ही जवाब देगी।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें। डोली मलिक ने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता विकास, पारदर्शिता और ईमानदारी के मुद्दे पर मतदान करेगी और सच्चाई की जीत सुनिश्चित करेगी।
वहीं, उनके समर्थक मानिक मलिक ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि विरोधी खेमे द्वारा सुनियोजित तरीके से भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “डोली मलिक पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं। किसी को समर्थन देने की बात पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद है। जनता सब देख और समझ रही है, अफवाह फैलाने वालों को जनता ही जवाब देगी।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें। डोली मलिक ने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता विकास, पारदर्शिता और ईमानदारी के मुद्दे पर मतदान करेगी और सच्चाई की जीत सुनिश्चित करेगी