मानगो नगर निगम चुनाव में विश्वकर्मा वंशी हुए एक जुट
मानगो स्थित चंद्रावती नगर में जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के केन्द्रीय कमिटी के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में जन समर्थन हेतु बैठक रखी गयी मानगो नगर निगम के मेयर के विषय पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर देश की राजनीति को देखते हुए मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को समर्थन देने पर सर्वमान्य सहमत हुए

मानगो नगर निगम चुनाव में विश्वकर्मा वंशी हुए एक जुट

जमशेदपुर- मानगो स्थित चंद्रावती नगर में जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के केन्द्रीय कमिटी के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में जन समर्थन हेतु बैठक रखी गयी। जिसमें मानगो सहित आस पास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और मतदान को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की विश्वकर्मा समाज सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। और डोर टू डोर जाकर जन मानस को समाज के प्रत्याशियों की योग्यता और समाज से जुड़े कर्मठता को समझा कर उनसे समर्थन मांगा जाएगा। वहीं मानगो नगर निगम के मेयर के विषय पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर देश की राजनीति को देखते हुए मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को समर्थन देने पर सर्वमान्य सहमत हुए।

अपने वार्ड पार्षदों के साथ मेयर के चुनाव में भी गंभीरता पूर्वक मतदान के लिए अपने अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत प्रचार प्रसार का माध्यम अपनाते हुए सभी घरों को उचित मतदान के लिए जनसंपर्क किया जाएगा। समाज के प्रत्याशियों में अर्जुन शर्मा, सुशीला शर्मा, प्रीतीशर्मा, अनिता शर्मा एवं मनोज शर्मा मैदान में हैं। और इनकी जीत पक्की करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें सभा में उपस्थित समाज के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहीं और मतदान के गंभीरता पर महामंत्री सुजीत शर्मा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा , कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा और मानगो क्षेत्र के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा और उपस्थित जन मानस ने भी अपनी अपनी बात रखते हुए समाज के प्रत्याशियों को हर संभव सहयोग पर बल दिया गया।
वहीं भारतीय ओबीसी विचार मंच के महामंत्री सुजीत शर्मा ने भी अपनी बात रखते हुए मेयर के प्रत्याशी सुधा गुप्ता को समर्थन देने और दिलाने की बात कही। समाज के पुर्व अध्यक्ष राम विलास शर्मा ने भी सभी से एकजुट होकर एकतरफा मतदान और कुशल मतदान पर अपनी राय दिए।सभा में उपस्थित सुधा गुप्ता ने भी सभी के बीच अपनी बात रखी और सभी से आशीर्वाद मांगा और कहीं की मैं समाज के साथ हर वक्त खड़ी हूं और रहूंगी। धन्यवाद ज्ञापन समाज के पूर्व पदाधिकारी मुन्ना शर्मा ने दी और सभा समाप्ति की घोषणा किए उक्त जानकारी सुजीत शर्मा महामंत्री जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने दी है




