Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महिला कल्याण समिति सुंदरनगर,असर संस्था और लॉयंस क्लब,जमशेदपुर के संयुक्त सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना था कार्यक्रम में विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर,स्त्री रोग (गायनी संबंधी समस्याएं) एवं जलवायु परिवर्तन,वायु प्रदूषण और उससे उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

जमशेदपुर – विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महिला कल्याण समिति सुंदरनगर,असर संस्था और लॉयंस क्लब,जमशेदपुर के संयुक्त सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना था
कार्यक्रम में विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर,स्त्री रोग (गायनी संबंधी समस्याएं) एवं जलवायु परिवर्तन,वायु प्रदूषण और उससे उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों द्वारा सर्वाइकल कैंसर के कारण,लक्षण,समय पर जांच (स्क्रीनिंग) एवं बचाव के उपायों को सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।।गायनी रोग संबंधी समस्याओं पर भी खुलकर बातचीत की गई,जिससे महिलाओं को अपनी समस्याएं साझा करने और उनके समाधान जानने का अवसर मिला। इसके अतिरिक्त,वायु प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव और उससे होने वाली बीमारियों जैसे श्वसन संबंधी समस्याएं,एलर्जी आदि के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने प्रदूषण से बचाव के उपाय,जैसे मास्क का उपयोग, स्वच्छ वातावरण बनाए रखना एवं जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी। शिविर के दौरान एक इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किया गया,जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से उनके समाधान प्राप्त किए। इस सत्र ने जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों में आत्मविश्वास भी विकसित किया।
इस संयुक्त पहल के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। कार्यक्रम ने लोगों को न केवल जानकारी दी, बल्कि उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए भी प्रेरित किया।
इस शिविर में महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष सुस्मृति बासु,सचिव अंजलि बोस,कोषाध्यक्ष संयुक्ता चौधरी,सदस्य पम्पा बरुआ,शोभा मार्डी,वायु वीर अर्पिता सोरेन,मारिया बास्के,बेबी दत्ता,सुष्मिता सिंह,रेखा शर्मा, ऊषा महतो,प्रखंड उप प्रमुख शिव हांसदा,पंचायत की उप मुखिया सीमा मख़र्जी, डालसा के मेडिएटर प्रीति मुर्मू, पीएलवी (अधिकार मित्र) अरुण रजक, स्वास्थ कर्मी सेविका अपर्णा मुखर्जी, सीमा,स्वास्थ सेविका (नर्स) नबीदा,साइयां पूर्णिमा,गृह सहायिका शबनम,रश्मि,पार्वती श्रीमती,समिति के सदस्यों,लायंस क्लब,जमशेदपुर के अध्यक्ष आरती,पूर्व अध्यक्ष डॉ केटी भट्टेना,सदस्यों स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रघुवानी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!