Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा कॉलोनी में जली स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से मिली राहत

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर की मेहनत रंग लाई

बागबेड़ा कॉलोनी में जली स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से मिली राहत

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर की मेहनत रंग लाई

जमशेदपुर – बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को आखिरकार ठीक कर दिया गया है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर के संयुक्त प्रयास से यह कार्य संभव हो सका, जिससे पूरे इलाके में एक बार फिर रोशनी फैल गई है। स्ट्रीट लाइटें चालू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बताया गया कि कई महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता था। इस अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी और दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आती थीं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर द्वारा लगातार संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपने के बाद अंततः यह समस्या दूर हो सकी।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है और आगे भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रयासरत रहेंगे।

इस कार्य में वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि अरविंद पांडे, समाजसेवी भोला झा, दिग्विजय सिंह, पवन सिंह, संजय कुमार सहित कई स्थानीय लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा। स्थानीय निवासियों ने प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!