Uncategorized
बर्मामाइंस विनोबा आश्रम में पीने के पानी के लिए घरों में कनेक्शन देने हेतु पाइप लाइन बिछाई गई
बिनोवा भावे आश्रम,सिद्धू कानू बस्ती,कोयला टाल बस्ती,दास बस्ती एवं गांधी बस्ती के बस्तीबसियो ने घर घर पेय जल कनेक्शन के लिए तत्कालीन पूर्वी के विधायक सरयू राय से 2024 में आग्रह किया था। विधायक सरयू राय ने जुस्को के अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द पेय जल कनेक्शन देने को कहा था

जमशेदपुर- आज बर्मामाइंस विनोबा आश्रम में पीने के पानी के लिए घरों में कनेक्शन देने हेतु पाइप लाइन बिछाई गई
मालूम हो कि बिनोवा भावे आश्रम,सिद्धू कानू बस्ती,कोयला टाल बस्ती,दास बस्ती एवं गांधी बस्ती के बस्तीबसियो ने घर घर पेय जल कनेक्शन के लिए तत्कालीन पूर्वी के विधायक सरयू राय से 2024 में आग्रह किया था।विधायक सरयू राय ने जुस्को के अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द पेय जल कनेक्शन देने को कहा था
उनके प्रयास से इन पांचों बस्तियों में पेय जल का पाइप बिछ गया है इस कार्य के लिए सभी बस्ती वासियों द्वारा विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त किया। पेय जल पाइप बिछते ही पूरे बस्ती में हर्ष का माहौल है।
कार्य का निरीक्षण करने जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव,जदयू बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह बस्ती में पहुंचे।साथ में मंडल महामंत्री दीपू तिवारी,गंगाधर पांडे, रासो,दीनू,समाजसेवी नरेंद्र कुमार सिंह,फिरोज,अर्जुन मुखी,मुखिया राम कर्मकार,आशीष कुमार,गुरुदेव टांडी,दीपक मुखी,आदित्य मुखी,सूरज पात्रों,हिमांशु मुखिया एवं सरोज मुखी शामिल थे।




