अभ्युदय 2026” में मंडल-3 का जलवा मोहित मूनका को उत्कृष्ट प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मान
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 24वें प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “अभ्युदय 2026” के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मंडल-3 का विशेष जलवा देखने को मिला

अभ्युदय 2026” में मंडल-3 का जलवा मोहित मूनका को उत्कृष्ट प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मान

जमशेदपुर- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 24वें प्रांतीय सभा सह लघु अधिवेशन “अभ्युदय 2026” के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मंडल-3 का विशेष जलवा देखने को मिला

प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल-3) मोहित मूनका को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं सक्रिय योगदान के लिए “उत्कृष्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। वहीं सौरभ सांथलिया को “उत्कृष्ट सहायक मंत्री” के पुरस्कार से नवाजा गया
मोहित मूनका ने बताया कि यह आयोजन मंडल 3 के नेतृत्व में स्टील सिटी टाटानागर शाखा के नेतृत्व में संपन्न हुआ.
मंडल 3 के 12 शाखाओं द्वारा ने पूरे सत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। घाटशिला शाखा का पुनः संचालन प्रारंभ किया गया जबकि जमशेदपुर शाखा द्वारा 504 यूनिट रक्तदान संग्रह कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। वहीं स्टील सिटी शाखा द्वारा सर्वाइकल वैक्सीन अभियान चलाकर सामाजिक सरोकार निभाया गया
मंडल-3 द्वारा मंडल सभा, प्रांतीय अधिवेशन एवं कार्यकारिणी बैठकों का सफल आयोजन कर संगठन को नई दिशा प्रदान की गई।
पुरस्कार वितरण समारोह में मंडल-3 की लगभग सभी शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जमशेदपुर शाखा को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, स्टील सिटी शाखा को श्रेष्ठ अध्यक्ष एवं सचिव तथा स्टील सिटी सुरभि शाखा को श्रेष्ठ महिला शाखा एवं सर्वश्रेष्ठ सचिव का पुरस्कार प्रदान किया गया।
मंडल-3 के पदाधिकारियों ने सभी शाखाओं के सहयोग, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक प्रयास की सफलता बताया।




