Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नुवाग्राम में माँ बोड़ाम देवी पूजा संपन्न, विधायक की अनुपस्थिति में उनके भाई तरुण सरदार ने मांगा क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद

पोटका प्रखंड अंतर्गत जानमडीह पंचायत के नुवाग्राम में रजक समाज द्वारा आयोजित माँ बोड़ाम देवी की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज तरुण सरदार एवं अनुपम मंडल शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की

नुवाग्राम में माँ बोड़ाम देवी पूजा संपन्न, विधायक की अनुपस्थिति में उनके भाई तरुण सरदार ने मांगा क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद

पोटका – पोटका प्रखंड अंतर्गत जानमडीह पंचायत के नुवाग्राम में रजक समाज द्वारा आयोजित माँ बोड़ाम देवी की पूजा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज तरुण सरदार एवं अनुपम मंडल शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की

आस्था और परंपरा का संगम

पूजा कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने मां बोड़ाम देवी की पूजा कर क्षेत्र की समृद्धि और कल्याण की कामना की।

सामाजिक एकता का दिया संदेश

इस मौके पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन लोगों को एकजुट कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुकेश सीट, सरोज सीट, गौतम सीट, लालू सीट, नारायण सीट सहित रजक समाज के कई सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!