Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गोमिया से लंबे समय तक विधायक रहे माधव लाल सिंह का निधन

ईमानदारी और कर्मठता ऐसी कि लोग उन पर रश्क करें। मैं उनके काफी करीब रहा। बेहद नजदीक से उन्हें देखा है। यही कह सकता हूं कि वैसा व्यक्तिव न भूतो, न भविष्यति- सरयू राय

जमशेदपुर- गोमिया से लंबे समय तक विधायक रहे माधव लाल सिंह का निधन हो गया। उनका व्यक्तित्व अप्रतिम था। कोई दूसरा माधव लाल सिंह नहीं हो सकता। गरीबों के प्रति झुकाव, उग्रवाद प्रभावित इलाकों में रात-रात भर पैदल चल कर लोगों की बातें सुनना, ईमानदारी और कर्मठता ऐसी कि लोग उन पर रश्क करें। मैं उनके काफी करीब रहा। बेहद नजदीक से उन्हें देखा है। यही कह सकता हूं कि वैसा व्यक्तिव न भूतो, न भविष्यति। वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करते थे। यही उनकी लोकप्रियता का राज था। गरीब उन्हें अपना मानते थे। वह सामान्य जीवन जीने वाले, आदिवासियों के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ जाकर मदद करने वाले इंसान थे उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। युगांतरकारी व्यक्तित्व के नाते माधव लाल सिंह हमेंशा याद किये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!