मोहारदा में भक्ति की गूंज: श्री शिव हनुमान मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति स्थापना, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किया उदघाटन
मोहारदा स्थित आशु कॉलोनी में श्री श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में श्री बजरंग बली की मूर्ति की विधिवत स्थापना बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। यह पावन आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उत्साह का केंद्र बना रहा

मोहारदा में भक्ति की गूंज: श्री शिव हनुमान मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति स्थापना, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किया उदघाटन

जमशेदपुर- मोहारदा स्थित आशु कॉलोनी में श्री श्री शिव हनुमान मंदिर परिसर में श्री बजरंग बली की मूर्ति की विधिवत स्थापना बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। यह पावन आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और उत्साह का केंद्र बना रहा
मंदिर परिसर की स्थापना का कार्य ओम प्रकाश सिंह के साथ निशांत ओझा एवं दीननाथ पाठक द्वारा कराया जा रहा है, जिनके प्रयासों से यह धार्मिक स्थल आकार ले रहा है। वहीं, इस भव्य आयोजन का उदघाटन क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास साहू के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया
कार्यक्रम में शहर के विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अरुण सिंह एवं सक्रिय पदाधिकारी चंदन सिंह भी शामिल हुए। साथ ही मंदिर परिसर के सफल संचालन में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं—शिव बहादुर, मैनेजर सिंह, विजय कुमार दमाई, सुधीर राय, मनोज मंडल एवं अशोक मिस्त्री—की अहम भूमिका रही।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयघोष से वातावरण गूंज उठा
यह आयोजन क्षेत्र में आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया




