Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

साकची बाजार बाल मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा साकची

लोहानगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट रामनवमी महोत्सव 51वाँ का विशाल आयोजन साकची झंडा चौक में किया जा रहा है। आज लौहनगरी की ह्रदय स्थल साकची बाजार झंडा चौक में सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ। पुरोहितों के द्वारा विधिवत पूजन कार्य के हुई शुरुआत ने पूरा साकची को भक्तिमय बना दिया। बाल मंदिर के सक्रिय सदस्य अंकित मोदी ने पूरे विधि विधान से राम लल्ला का पूजन कराया। पूरा साकची भगवामय एवं आकर्षण विधुत सज्जा से जगमगा रहा है

साकची बाजार बाल मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा साकची

जमशेदपुर- लोहानगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट रामनवमी महोत्सव 51वाँ का विशाल आयोजन साकची झंडा चौक में किया जा रहा है। आज लौहनगरी की ह्रदय स्थल साकची बाजार झंडा चौक में सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ। पुरोहितों के द्वारा विधिवत पूजन कार्य के हुई शुरुआत ने पूरा साकची को भक्तिमय बना दिया। बाल मंदिर के सक्रिय सदस्य अंकित मोदी ने पूरे विधि विधान से राम लल्ला का पूजन कराया। पूरा साकची भगवामय एवं आकर्षण विधुत सज्जा से जगमगा रहा है।


बाल मंदिर के सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, ओमप्रकाश अग्रवाल, नरेश संघी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सुरेश खेमका, राजकुमार मवंड़िया, बजरंग अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, कृष्ना अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, संभु चौधरी, सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल थे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज रहा था।

मंगलवार को रघुवर दास करेंगे रामनवमी महोत्सव का उदघाटन
बाल मंदिर के सन्नी संघी ने बताया कि 24 मार्च मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा विधिवत उदघाटन किया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं, रामभक्तों से शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!