Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

पोटका विधानसभा क्षेत्र के हाता-तिरिंग मेन रोड स्थित उड़ीसा बॉर्डर से लगभग 100 मीटर दूर बनकटा गांव के तिरिंग घाटी काली मंदिर क्षेत्र को जल्द पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। रविवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्थल का निरीक्षण कर वहां पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लिया। घने जंगल और प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरे इस क्षेत्र को विकसित कर लोगों के लिए आकर्षक पर्यटन केंद्र बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है

उड़ीसा बॉर्डर स्थित तिरिंग घाटी को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, विधायक संजीव सरदार ने किया स्थल निरीक्षण विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

जमशेदपुर- पोटका विधानसभा क्षेत्र के हाता-तिरिंग मेन रोड स्थित उड़ीसा बॉर्डर से लगभग 100 मीटर दूर बनकटा गांव के तिरिंग घाटी काली मंदिर क्षेत्र को जल्द पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। रविवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्थल का निरीक्षण कर वहां पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लिया। घने जंगल और प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरे इस क्षेत्र को विकसित कर लोगों के लिए आकर्षक पर्यटन केंद्र बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

जल्द ही वन विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि तिरिंग घाटी क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहां हर वर्ष झारखंड एवं उड़ीसा से हजारों लोग घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में वन विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा सके। विधायक ने कहा कि दोनों राज्यों के लोगों के पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध भी इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, इसलिए यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास होने से लोगों को बेहतर माहौल मिलेगा।

दो राज्यों के लोगों को मिलेगा लाभ, पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार

यह क्षेत्र झारखंड और उड़ीसा की सीमा पर स्थित होने के कारण दोनों राज्यों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यहां पर्यटन स्थल विकसित होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। छोटे दुकानदारों, स्थानीय हस्तशिल्प, खानपान और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा केवल पर्यटन बढ़ाना नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना भी है ताकि सीमावर्ती गांवों के लोगों की आय में वृद्धि हो सके।

पोटका को विधायक का एक और तोहफा जल्द, परिवार और बच्चों के लिए विकसित होंगी सुविधाएं

विधायक ने कहा कि प्रस्तावित पर्यटन स्थल में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, पिकनिक स्पॉट, बैठने की सुविधा तथा प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पर्यटन को बढ़ावा देना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें। विधायक ने कहा कि तिरिंग घाटी क्षेत्र को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा, जहां परिवार के साथ लोग सुरक्षित और बेहतर वातावरण में समय बिता सकें। यह पोटका विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और नया तोहफा होगा जिसको ले कर लोगों में काफी उत्साह है

स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल

विधायक के निरीक्षण के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं में उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि यदि यहां पर्यटन स्थल विकसित होता है तो क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी और आसपास के लोगों को रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!