Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की पहल पर प्रशासन ने शहर के विभिन्न घाटों पर मरम्मती कार्य की शुरुआत की समिति ने चैती छठ एवं रामनवमी शोभायात्रा के दौरान घाटों पर निर्माण कार्य रोकने की मांग की

आगामी चैती छठ महापर्व और रामनवमी शोभायात्रा के सुचारू आयोजन को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की सक्रियता रंग लाई है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा घाटों की स्थिति और अव्यवस्थाओं को लेकर जताई गई चिंता पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घाटों के निरीक्षण कर व्याप्त समस्याओं के समाधान की शुरुआत कर दी। समिति ने मुख्य रूप से साकची स्वर्ण रेखा घाट पर आर सी सी विभाग के पदाधिकारी दिव्यांशु सिंह के साथ घाट का निरीक्षण कर पूल निर्माण के कारण अव्यवस्थित घाट का निरीक्षण करवाया

केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की पहल पर प्रशासन ने शहर के विभिन्न घाटों पर मरम्मती कार्य की शुरुआत की समिति ने चैती छठ एवं रामनवमी शोभायात्रा के दौरान घाटों पर निर्माण कार्य रोकने की मांग की।

जमशेदपुर- आगामी चैती छठ महापर्व और रामनवमी शोभायात्रा के सुचारू आयोजन को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की सक्रियता रंग लाई है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा घाटों की स्थिति और अव्यवस्थाओं को लेकर जताई गई चिंता पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घाटों के निरीक्षण कर व्याप्त समस्याओं के समाधान की शुरुआत कर दी। समिति ने मुख्य रूप से साकची स्वर्ण रेखा घाट पर आर सी सी विभाग के पदाधिकारी दिव्यांशु सिंह के साथ घाट का निरीक्षण कर पूल निर्माण के कारण अव्यवस्थित घाट का निरीक्षण करवाया ज्ञात हो शहर में सबसे ज्यादा शोभायात्रा साकची स्वर्णरेखा घाट पर ही आती है इस बार स्वर्ण रेखा घाट पर अखाड़ा समितियों को एक नया प्रारूप दिखेगा जिसमें घाट के प्रवेश करने वाले पथ की चौड़ाई को बढ़ाई गई है एवं सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से श्लोप को घटाया गया है घाट पर पड़े निर्माण कार्य के विभिन्न मैटेरियलों को यथाशीघ्र हटाने एवं गाड़ियों के खड़े होने की व्यवस्था पर केंद्रीय समिति ने पदाधिकारी को अवगत कराया तत्काल विभागीय पदाधिकारी दिव्यांशु सिंह के द्वारा संवेदक को कार्य प्रारंभ कर यथाशीघ्र घाट को व्यवस्थित करवाने का आदेश दिया घाटों पर सफाई, लाइटिंग, की व्यवस्था जुस्को के द्वारा संपन्न कराई जाती है जिस पर भी केंद्रीय समिति पहल कर चुकी है पुल निर्माण के अवशेषों की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है । जितने भी बड़े-बड़े गडर है उन्हें ढकने का भी कार्य किया जाएगा

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने जिला प्रशासन से घाटों पर चल रहे निर्माण कार्यों को पर्व समाप्त होने तक अस्थायी रूप से रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा और छठ महापर्व के दौरान हजारों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में निर्माण कार्य से असुविधा और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।


वहीं, जिला प्रशासन ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वत किया कि समिति द्वारा संज्ञान में लायी गयी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, ताकि चैती छठ और रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।


इस दौरान केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, अध्यक्ष गौतम प्रसाद , सचिव मनीष कुमार, इंद्रजीत सिंह, शिव शंकर सिंह, और अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!