Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने खुर्शीद आलम के आवास पहुँचकर दी ईद की बधाई, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को आदित्यपुर में आपसी सद्भाव और भाईचारे की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह ने अखिल भारत पंचायत परिषद के जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित आवास पहुँचकर उन्हें और उनके परिवार को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने खुर्शीद आलम के आवास पहुँचकर दी ईद की बधाई, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

आदित्यपुर – ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर शनिवार को आदित्यपुर में आपसी सद्भाव और भाईचारे की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह ने अखिल भारत पंचायत परिषद के जिला अध्यक्ष खुर्शीद आलम के आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित आवास पहुँचकर उन्हें और उनके परिवार को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस खास मौके पर राजनीतिक मतभेदों को किनारे रख, वरीय भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भी अजय सिंह के साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों के साथ मिलकर ईद मनाई और खुशियाँ साझा कीं।

​भाईचारे का संदेश और सेवाइयों का स्वाद
कांग्रेस महासचिव अजय सिंह ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, त्याग और आपसी सौहार्द का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर समाज की प्रगति में योगदान देने की अपील की। वहीं, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने भी लोगों को बधाई दी और लजीज सेवाइयों का आनंद लेते हुए गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने की बात कही।

​ये रहे मौजूद:-
मौक़े पर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के सदर अब्दुल वाहिद, हाजी मुख्तार आलम, पंचायत परिषद के जिला उपाध्यक्ष दीपक महतो, अली जान हुसैन, आफताब आलम सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!