Uncategorized
डॉ. अंजु बाला खाखा को कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट का सदस्य बनाया गया
झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 की धारा 22 (1) (f) (संशोधित) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अंजु बाला खाखा को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट का सदस्य नामित किया है

चाईबासा- डॉ. अंजु बाला खाखा को कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट का सदस्य बनाया गया
झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 की धारा 22 (1) (f) (संशोधित) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अंजु बाला खाखा को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट का सदस्य नामित किया है।
सिंडिकेट सदस्य के रूप में इनकी कार्यावधि 10 फरवरी 2026 से एक वर्ष की अवधि तक प्रभावी रहेगी।
यह अधिसूचना कुलपति के आदेश से कुलसचिव, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा जारी की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. अंजु बाला खाखा की सहभागिता से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं नीतिगत कार्यों को और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।




