नशे में धुत युवक ने घर में मचाया हंगामा, परिजनों के मना करने पर चाकू से काट लिया अपना गला
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

नशे में धुत युवक ने घर में मचाया हंगामा, परिजनों के मना करने पर चाकू से काट लिया अपना गला

जमशेदपुर- जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नशे में धुत एक युवक ने परिजनों द्वारा हंगामा करने से मना करने पर चाकू से अपना ही गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में ठेकाकर्मी के रूप में कार्य करता है। अमित के भाई श्याम ने बताया कि अमित को अक्सर नशे की लत है और वह आए दिन शराब के नशे में घर आकर हंगामा करता है।
शुक्रवार रात भी अमित नशे में घर पहुंचा और घर में हंगामा करने लगा। जब श्याम ने उसे शांत रहने को कहा तो अमित ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद श्याम ने बागबेड़ा थाना में घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस अमित के घर पहुंची, लेकिन तब तक वह घर से फरार हो चुका था पुलिसकर्मियों ने परिजनों से कहा कि जब अमित घर वापस आए तो इसकी सूचना फिर से दें।
कुछ देर बाद अमित वापस घर लौटा, जिसके बाद श्याम ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। इसी बीच अचानक अमित ने अपने पास रखे चाकू से अपना ही गला काट लिया
परिजनों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
मिली जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने करीब 20 वर्षीय महिला के साथ आरोपी कन्हैया रजक ने अभद्र व्यवहार किया आरोप है कि कन्हैया रजक ने महिला के मुंह में जबरदस्ती सिगरेट सटा दी और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की।
महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़िता द्वारा बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 16/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को आरोपी कन्हैया रजक (29 वर्ष), पिता पप्पू रजक, निवासी बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर-3 को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी बागबेड़ा थाना में मारपीट और छेड़छाड़ से संबंधित दो मामले दर्ज हैं।
इस छापेमारी दल में बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार और जनार्दन सिंह शामिल थे।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।




