Uncategorized

ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता: भावनाओं को शब्दों में पिरोने की पहल, विद्यार्थियों से भागीदारी की अपील

वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह के मार्गदर्शन में सिंहभूम डाक मंडल द्वारा ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। एनएसके विद्यालय, चांडिल में रिलेशनशिप मैनेजर देबाशीष औश ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बी.एस.एस.पी. विद्या मंदिर, सोनारी में उज्ज्वल दासगुप्ता, राम प्रवेश पंडित, डाक सहायक (फिलेटली) ऋषभ कुमार एवं विपणन कार्यकारी विनय केशरी के सहयोग से 213 विद्यार्थियों ने ढाई आखर लेटर राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया

ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता: भावनाओं को शब्दों में पिरोने की पहल, विद्यार्थियों से भागीदारी की अपील


जमशेदपुर- वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह के मार्गदर्शन में सिंहभूम डाक मंडल द्वारा ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

एनएसके विद्यालय, चांडिल में रिलेशनशिप मैनेजर देबाशीष औश ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बी.एस.एस.पी. विद्या मंदिर, सोनारी में उज्ज्वल दासगुप्ता, राम प्रवेश पंडित, डाक सहायक (फिलेटली) ऋषभ कुमार एवं विपणन कार्यकारी विनय केशरी के सहयोग से 213 विद्यार्थियों ने ढाई आखर लेटर राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।


चाईबासा स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में संबंध प्रबंधक महेंद्र दास, संजय कुमार एवं सागर कालिंदी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=kh7ryogEy9M6ATzU

‘ढाई आखर’ प्रतियोगिता का उद्देश्य पत्र लेखन की परंपरा को जीवंत बनाए रखना तथा विचारों और भावनाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। सिंहभूम डाक मंडल ने विद्यार्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने शब्दों के माध्यम से भावनाओं, संवेदनाओं एवं विचारों को अभिव्यक्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!