श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा अरुणा समिति क्लब, मुखी समाज के पूजा पंडाल का भव्य उदघाटन संपन्न
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा अरुणा समिति क्लब, मुखी समाज के पूजा पंडाल का उदघाटन शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखी समाज विकास समिति, झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ करवा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव शम्भू मुखी डूंगरी और प्रदेश सचिव सूरज मुखी ने पूजा पंडाल का उदघाटन किया

श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा अरुणा समिति क्लब, मुखी समाज के पूजा पंडाल का भव्य उदघाटन संपन्न

जमशेदपुर- श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा अरुणा समिति क्लब, मुखी समाज के पूजा पंडाल का उदघाटन शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखी समाज विकास समिति, झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष बैधनाथ करवा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव शम्भू मुखी डूंगरी और प्रदेश सचिव सूरज मुखी ने पूजा पंडाल का उदघाटन किया

इस अवसर पर मुखी समाज विकास समिति के प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें जिला महिला अध्यक्ष सुनीता मुखी, जिला सचिव पुनीता मुखी, जिला महासचिव राजेश बाघ एवं जिला सचिव जितेंद्र सुनानी, पूजा कमिटी के महासचिव विकास मुखी, महानगर महासचिव मोना सूर्यवंश, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश मुखी,पालू करवा , बजरंग करवा ,प्रमुख रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन राजेश प्रसाद मुखी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूजा कमिटी के अध्यक्ष कमलेश मुखी ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मां दुर्गा से समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और समाज के विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया।
पूजा पंडाल के उदघाटन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी सौहार्द का प्रतीक बना उक्त जानकारी कमलेश मुखी अध्यक्ष श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा अरुणा समिति क्लब
मेडिकल बस्ती, धातकीडीह, जमशेदपुर ने दी है



