भादो एकादशी करमा पूजा महोत्सव जमशेदपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
आदिवासी उराँव समाज पूर्वी सिंहभूम के अन्तर्गत पुराना सीतारामडेरा, बिरसानगर, उलीडीह, शंकोसाई, बागबेड़ा, जादूगोड़ा, नूतनडीह समेत अन्य स्थानों में पूजा किया गया 22 सिंतबर को सभी करम दोपहर 3 बजे समाज कुँवारे युवाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना कर धूवन धूप अर्पण कर करम राजा को आमंत्रित किया एवं मांदर ढोल नगाडा बजाकर करम डाल को पूजा स्थल पर लाया गया जहाँ कुँवारी युवतियों द्वारा करम डाल को स्वीकार कर पूरे बस्ती में भ्रमण कराया गया

जमशेदपुर- भादो एकादशी करमा पूजा महोत्सव जमशेदपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आदिवासी उराँव समाज पूर्वी सिंहभूम के अन्तर्गत पुराना सीतारामडेरा, बिरसानगर, उलीडीह, शंकोसाई, बागबेड़ा, जादूगोड़ा, नूतनडीह समेत अन्य स्थानों में पूजा किया गया

22 सिंतबर को सभी करम दोपहर 3 बजे समाज कुँवारे युवाओं द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना कर धूवन धूप अर्पण कर करम राजा को आमंत्रित किया एवं मांदर ढोल नगाडा बजाकर करम डाल को पूजा स्थल पर लाया गया जहाँ कुँवारी युवतियों द्वारा करम डाल को स्वीकार कर पूरे बस्ती में भ्रमण कराया गया उसके बाद पाहन द्वारा विधिवत पूजा कर करम डाल को अखाड़ा में स्थापित किया गया रात्रि 8 बजे से करम राजा की कहानी सुनाई गई जिसके बाद पूजा अर्चना कर सभी व्रतधारी अपना व्रत तोडें उसके बाद रात भर पारम्परिक परिधान एवं वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य कर करम पूजा महोत्सव की खुशियां
wp-image-3831
सीतारामडेरा में पाहन बुधु मिंज,संचु खालखो,भोला कच्छप बिरसानगर में पाहन महावीर कुजूर उलीडीह में पाहन पाण्डु कुजूर शंकोसाई में पाहन बासु लकड़ा बागबेड़ा में पाहन बुधराम टोप्पो द्वारा पूजा अर्चना की गई।

जबकि सीतारामडेरा में कहानी सुखराम लकड़ा, सोमा कोया बिरसानगर में गणेश कुजूर उलीडीह में राजेश्वर किस्पोट्टा शंकोसाई में आदिति तिर्की बागबेड़ा में बुधराम टोप्पो द्वारा सुनाई गई

पूजा के उपरांत रात भर मांडर,ढोल, एवं नगाड़ों की धुन पर समाज के महिला पुरुष, युवक युवती, एवं बच्चों ने पारंपरिक संगीत पर नृत्य करते हुए एक दूसरे को करम पर्व की शुभकामनाएं भी दिए पूजा के दौरान विभिन्न समाज के अगुवा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी उपस्थित हुए जिसमे मुख्य रूप से विधायक ,सरयू राय, राजकुमार सिंह,कुणाल षाडंगी, ललित दास,महावीर मुर्मू,सुबोध श्रीवास्तव,अंकिता टोप्पो,अंकित सिंह,पोरेश मुखी,शंभू मुखी,प्रमोद लाल, खुदु उरांव,जोलेश मुखी,बाबूलाल बोईपाई,ललित दास,गुंजन यादव, बंटी सिंह , उपेन्द्र बानरा, प्रेमआनंद समद समेत अन्य अतिथि शामिल हुए

सीतारामडेरा में पूजा शालू लकड़ा ,संतोष लकड़ा, लखींद्र लकड़ा, बिरसानगर में बुधराम खलखो,गणेश कुजूर,कार्तिक उरांव,शंकोशाई मानगो में लक्ष्मण मिंज,राजेश तिर्की,उलीडीह में गोपाल टोप्पो,बागबेड़ा में बुधराम टोप्पो के देखरेख में सम्पन्न हुआ।

दिनांक 23 सितंबर को दोपहर 3 बजे सभी अखाड़ों से अपने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नृत्य कर करम राजा को शोभायात्रा के रूप में स्वर्णरेखा नदी में विसर्जित किया गया
झारखंड आंदोलनकारी खुदु उरांव जे एम एम महाबीर मुर्मू समाजसेवी बंटी सिंह पूर्व जिला पार्षद राज कुमार सिंह बीजेपी जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह टाटा स्टील फाउंडेशन के पदाधिकारी अंकिता टोप्पो अभिषेक मुखी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित थीं




