सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और दो गंभीर
पश्चिम सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया के नजदीक टेलर एवं कार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज टाटा मैन अस्पताल में चल रहा है घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सुखविंदर सिंह राजू चंचल सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला गुरनाम सिंह बेदी सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल आदि टाटा टीएमएच अस्पताल में पहुंचे और घायल प्रदीप सिंह वीर एवं उनकी छोटी पुत्री हरमन कौर 8 वर्ष को भर्ती कराया गया जहां टीएमएच प्रबंधन बेहतर तरीके से उपचार कर रहा है

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और दो गंभीर

जमशेदपुर – पश्चिम सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया के नजदीक टेलर एवं कार टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज टाटा मैन अस्पताल में चल रहा है घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सुखविंदर सिंह राजू चंचल सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला गुरनाम सिंह बेदी सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल आदि टाटा टीएमएच अस्पताल में पहुंचे और घायल प्रदीप सिंह वीर एवं उनकी छोटी पुत्री हरमन कौर 8 वर्ष को भर्ती कराया गया जहां टीएमएच प्रबंधन बेहतर तरीके से उपचार कर रहा है सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर राजनांदगांव के रहने वाले प्रदीप सिंह वीर उम्र 50 वर्ष अपनी पत्नी अमृत कौर एवं तीन पुत्री के साथ जमशेदपुर आ रहे थे हॉट गम्हरिया के नजदीक टेलर एवं कार में भीषण टक्कर हो जाने से इतना बड़ा हादसा हो गया उन्होंने बताया कि प्रदीप सिंह के भाई जगदीप सिंह एवं अन्य रात में जमशेदपुर पहुंच रहे हैं उन्होंने बताया कि मृतक अमृत कौर 45 वर्ष अमनदीप कौर उम्र 25 वर्ष सिमरन कौर उम्र 11 वर्ष के शव को चाईबासा सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के कोर्चरी में सुरक्षित रख दिया गया है परिवार का इंतजार किया जा रहा है सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं अन्य सभी गुरुद्वारा कमेटियों ने इस घटना को दुखद घटना बताया है और शोक प्रकट किया है

