Uncategorized

इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में एन आई टी जमशेदपुर ने हासिल की शानदार सफलता एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के साथ संयुक्त रूप से पुरुष ओवरऑल चैंपियन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन आई टी) जमशेदपुर ने जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक्सएलआरआई के साथ संयुक्त रूप से पुरुष ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। शैक्षणिक वर्ष 2026 में संस्थान की यह पहली ओवरऑल ट्रॉफी है

इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में एन आई टी जमशेदपुर ने हासिल की शानदार सफलता एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के साथ संयुक्त रूप से पुरुष ओवरऑल चैंपियन

जमशेदपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन आई टी) जमशेदपुर ने जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक्सएलआरआई के साथ संयुक्त रूप से पुरुष ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। शैक्षणिक वर्ष 2026 में संस्थान की यह पहली ओवरऑल ट्रॉफी है।

इस प्रतियोगिता में एनआईटी जमशेदपुर के 63 खिलाड़ियों के दल ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान की सभी टीमों ने कम-से-कम सेमीफाइनल तक पहुँचकर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

पुरुष बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल टीमों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। पुरुष बैडमिंटन टीम ने रजत पदक जीता। वहीं, महिला टेबल टेनिस और वॉलीबॉल टीमों ने भी रजत पदक प्राप्त किए। पुरुष फुटसल और महिला बास्केटबॉल टीमों ने सेमीफाइनल तक पहुँचकर संस्थान की उपलब्धियों में योगदान दिया।

इस शानदार उपलब्धि पर एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके समर्पण, अनुशासन, टीम भावना तथा खेल भावना की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सफलता विद्यार्थियों को खेल एवं शिक्षा, दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।

यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। एनआईटी जमशेदपुर ने इस सफलता पर पूरे खेल दल को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!