इंटर डिविजनल टूर्नामेंट में AEM और OMQ ने बास्केटबॉल के खिताब जीते, TSJ ऑपरेशन्स ने वॉलीबॉल ट्रॉफी पर किया कब्जा
जे आर डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर डिविजनल बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।बास्केटबॉल में 192 खिलाड़ी (96 पुरुष और 96 महिलाएं), जबकि वॉलीबॉल में 195 खिलाड़ी शामिल हुए

इंटर डिविजनल टूर्नामेंट में AEM और OMQ ने बास्केटबॉल के खिताब जीते, TSJ ऑपरेशन्स ने वॉलीबॉल ट्रॉफी पर किया कब्जा

जमशेदपुर- जे आर डी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर डिविजनल बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।बास्केटबॉल में 192 खिलाड़ी (96 पुरुष और 96 महिलाएं), जबकि वॉलीबॉल में 195 खिलाड़ी शामिल हुए।

इंटर डिविजनल बास्केटबॉल के नतीजे
महिला वर्ग में OMQ ने विजेता का खिताब जीता। AEM (एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट) उपविजेता रहा, जबकि जनरल ऑफिस ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग में AEM ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। OMQ ने उपविजेता का ख़िताब जीता, जबकि वेस्ट बोकारो ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इंटर डिविजनल वॉलीबॉल के नतीजे
वॉलीबॉल में TSJ ऑपरेशन्स ने विजेता का खिताब जीता। TSK उपविजेता रहा, जबकि वेस्ट बोकारो ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में जितेंद्र सिंह शेखावत, चीफ सिक्योरिटी, TSJ एंड ब्रांड प्रोटेक्शन मुख्य अतिथि के रूप में और मनीष कुमार, हेड, मैकेनिकल मेंटेनेंस – सिंटर प्लांट, आयरन मेकिंग प्लांट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी डिवीजनों की खेल भावना की सराहना की।
मैचों का संचालन सुचारू और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करने वाले अधिकारियों में राकेश महतो, रवि प्रसाद, निजाम अली, हरीश, स्नेहा और अर्पित पांडे शामिल थे।


