Uncategorized

केंद्रीय शांति समिति की बैठक के उपरान्त एसएसपी पूर्वी सिंहभूम का पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति ने किया अभिनंदन

जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा आगामी शारदीय दुर्गापूजा को लेकर केंद्रीय शांति समिति एवं जिला के विभिन्न सार्वजनिक दुर्गापूजा समितियां के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा के प्रारंभ से लेकर विसर्जन तक विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जमशेदपुर के सिदगोडा स्थित टाउन हॉल प्रेक्षा गृह में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की समाप्ति के उपरांत पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में पूजा समिति के वरीय पदाधिकारी का एक का प्रतिनिधि मंडल ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब का किया अभिनंदन

केंद्रीय शांति समिति की बैठक के उपरान्त एसएसपी पूर्वी सिंहभूम का पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर- आज जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा आगामी शारदीय दुर्गापूजा को लेकर केंद्रीय शांति समिति एवं जिला के विभिन्न सार्वजनिक दुर्गापूजा समितियां के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा के प्रारंभ से लेकर विसर्जन तक विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जमशेदपुर के सिदगोडा स्थित टाउन हॉल प्रेक्षा गृह में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की समाप्ति के उपरांत पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के महासचिव ललन यादव के नेतृत्व में पूजा समिति के वरीय पदाधिकारी का एक का प्रतिनिधि मंडल ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारीब का किया अभिनंदन

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष तप चटर्जी, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, वीरेंद्र सिंह बलदेव सिंह मेहरा,डी बोस, संयुक्त सचिव डॉक्टर श्याम कुमार शर्मा, सचिव नंदकिशोर ठाकुर, शनि महाराज, महासचिव ललन यादव एवं समिति के अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान महासचिव ललन यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आगामी शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर समिति की तैयारियों से अवगत कराया और शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित पूजा आयोजन के लिए प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा जताई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी सभी पूजा समितियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!