Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

Friends of Tribals Society (एफ टी एस युवा, जमशेदपुर) Ekal Abhiyan, एफ टी एस महिला समिति एवं जमशेदपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः 6:00 बजे कदमा–सोनारी लिंक रोड पर “Ekal Run – छोटे कदम, बड़े इरादे” का भव्य, अनुशासित एवं अत्यंत उत्साहपूर्ण सफल आयोजन संपन्न हुआ

इस आयोजन में लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों—युवा, महिलाएँ, वरिष्ठजन एवं बच्चों—ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। प्रातःकालीन वातावरण में प्रतिभागियों की ऊर्जा, उत्साह एवं सामाजिक समर्पण ने पूरे मार्ग को सकारात्मकता से भर दिया

जमशेदपुर- Friends of Tribals Society (एफ टी एस युवा, जमशेदपुर) Ekal Abhiyan, एफ टी एस महिला समिति एवं जमशेदपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः 6:00 बजे कदमा–सोनारी लिंक रोड पर “Ekal Run – छोटे कदम, बड़े इरादे” का भव्य, अनुशासित एवं अत्यंत उत्साहपूर्ण सफल आयोजन संपन्न हुआ

इस आयोजन में लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों—युवा, महिलाएँ, वरिष्ठजन एवं बच्चों—ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। प्रातःकालीन वातावरण में प्रतिभागियों की ऊर्जा, उत्साह एवं सामाजिक समर्पण ने पूरे मार्ग को सकारात्मकता से भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ Narayana Health के Faculty Director  ई. एफ. राव एवं प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित व्यायाम एवं हृदय सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में अनुशासन, सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। फिनिश लाइन पर सभी प्रतिभागियों का हर्बल गुलाल से स्वागत कर पर्यावरण-संवेदनशीलता एवं भारतीय परंपरा का संदेश दिया गया।

विशेष आकर्षण के रूप में “Best Dressed Family” सम्मान डॉ. मंदार शाह एवं उनके परिवार को प्रदान किया गया, जबकि “Largest Family Participation” का सम्मान अद्विका काबरा एवं उनके समूह को प्रदान किया गया, जिन्होंने पारिवारिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

सभी प्रतिभागियों को Bib, मेडल एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। दौड़ के उपरांत सभी के लिए हाई-टी (High Tea) की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य केवल एक रन आयोजित करना नहीं, बल्कि “छोटे कदमों” के माध्यम से “बड़े इरादों” को साकार करना था—अर्थात स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक एकता, सेवा भाव तथा ग्रामीण शिक्षा के समर्थन हेतु जन-जागरण। आयोजन को समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक समर्थन एवं सराहना प्राप्त हुई।

एफ टी एस युवा, जमशेदपुर द्वारा भविष्य में भी समाजहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!