Uncategorized
21 फरवरी की रात में जिला पुलिस ने मानगो के आजाद बस्ती, डिमना रोड आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया
फ्लैग मार्च का नेतृत्व करने वाले डीएसपी ने बताया कि 23 तारीख को नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर हम लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था के प्रति आम जनता में विश्वास के लिए फ्लैग मार्च किया है। हम लोगों की पैनी नजर उन लोगों पर है, जो चुनाव के दौरान गड़बड़ी करना चाहते हैं
जमशेदपुर- 21 फरवरी की रात में जिला पुलिस ने मानगो के आजाद बस्ती, डिमना रोड आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व करने वाले डीएसपी ने बताया कि 23 तारीख को नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर हम लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था के प्रति आम जनता में विश्वास के लिए फ्लैग मार्च किया है। हम लोगों की पैनी नजर उन लोगों पर है, जो चुनाव के दौरान गड़बड़ी करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि अभी तो फिलहाल चुनाव के लिए हमने पूरी तैयारी की है। आने वाले होली के लिए भी हम लोग तैयार हैं ।
गौरतलब है कि मानगो में एक ओर मुस्लिम बहुल आबादी है और दूसरी ओर हिंदू बहुल आबादी है और यह काफी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। पुलिस की यहां पुख्ता सुरक्षा प्रबंध रहती है।




