Uncategorized

बैठकी नंदोत्सव’ में शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति और भक्ति का मनोहारी संगम

यूनाइटेड क्लब जमशेदपुर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संगीत, संस्कृति और भक्ति को समर्पित विशेष सांस्कृतिक संध्या ‘बैठकी नंदोत्सव’ का आयोजन किया गया। यूनाइटेड क्लब और डैनफिट इंटरनेशनल के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘नृत्य और भक्ति का उत्सव’ रही, जिसमें श्रीकृष्ण और नंदोत्सव की भक्ति को विभिन्न नृत्य शैलियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया

‘बैठकी नंदोत्सव’ में शास्त्रीय नृत्य, संस्कृति और भक्ति का मनोहारी संगम

जमशेदपुर – यूनाइटेड क्लब जमशेदपुर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, संगीत, संस्कृति और भक्ति को समर्पित विशेष सांस्कृतिक संध्या ‘बैठकी नंदोत्सव’ का आयोजन किया गया। यूनाइटेड क्लब और डैनफिट इंटरनेशनल के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘नृत्य और भक्ति का उत्सव’ रही, जिसमें श्रीकृष्ण और नंदोत्सव की भक्ति को विभिन्न नृत्य शैलियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व डैनफिट इंटरनेशनल की निदेशक एवं सह-संस्थापक मिस्टु मुखर्जी तथा संस्थापक और कोरियोग्राफर कल्याण भौमिक ने किया। सुभब्रत चटर्जी ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि कौशिक मित्रा और सयानी मित्रा ने ‘आत्म समर्पण’के जरिए राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति को अभिव्यक्त किया। अंकिता मल्लिक, अहाना चटर्जी, स्रोबोना पॉल, अंशिका दास, बैशाखी मन्ना, श्रेयशी दास, सौली दास और श्यामाली चौधरी सहित अन्य कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम से पहले अंशिका दास के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय भरतनाट्यम कार्यशाला आयोजित की गई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने मंच पर प्रस्तुति दी। महिला विद्यार्थियों और गृहिणियों ने रवींद्र संगीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। बैशाखी मन्ना की रवींद्र नृत्य प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक संध्या का भावपूर्ण समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!