Uncategorized

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार डीपीएसी (डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल एफियर्स कमिटी आफ कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम का छठा बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन के कान्फ्रेंस हाॅल में आयोजित की गई

बैठक में जिला स्तरीय राजनैतिक मामले पर सक्रियता बढ़ाने के लिए लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, जिला प्रभारी शशि भूषण राय के उपस्थिति में लिए गये डीपीएसी के सदस्यों के समक्ष कुल नौ विषयों से संबंधित प्रस्ताव सदस्य संजय सिंह आजाद के द्वारा बारी बारी से लाये गये। जिसमें गहनता से चर्चा की गई और निर्णाय लिए गये

जमशेदपुर – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार डीपीएसी (डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल एफियर्स कमिटी आफ कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम का छठा बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन के कान्फ्रेंस हाॅल में आयोजित की गई

बैठक में जिला स्तरीय राजनैतिक मामले पर सक्रियता बढ़ाने के लिए लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, जिला प्रभारी शशि भूषण राय के उपस्थिति में लिए गये
डीपीएसी के सदस्यों के समक्ष कुल नौ विषयों से संबंधित प्रस्ताव सदस्य संजय सिंह आजाद के द्वारा बारी बारी से लाये गये। जिसमें गहनता से चर्चा की गई और निर्णाय लिए गये।
डीपीएसी का मुख्य उद्देश्य एवं मुख्य कार्य
1) लोकसभा स्तर पर चौपाल लगाकर आमजनता के समस्याओं का संकलन कर समाधान हेतू बड़ा आंदोलtन खड़ा करने हेतू नेताओं का चयन करना।
2) ग्राम पंचायत चुनाव-2027 के 231 मुखिया पद हेतू कार्यकर्त्ताओं के नामों का चयन करना।
3) 27 जिला पार्षद पद, 274 पंचायत समिति सदस्य, एवं 2740 वार्ड के पद हेतू कार्यकर्ताओं का चयन करना।
4) छ: विधान सभा स्तर पर चौपाल लगाकर आमजनता के समस्याओं का संकलन कर समाधान करना एवं जन-आंदोलन खड़ा करने हेतू नेताओं का चयन करना।
5) छः विधान सभावार सम्मेलन आयोजित कराने हेतू दिनांक, समय, स्थान तय करना।
6) लोकसभा स्तर पर जन-सभा/रैली का आयोजन कराने हेतू दिनांक, समय, स्थान तय करना।
7) जिला कमिटी, प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी एवं मंच-मोर्चा को आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग राशि प्रदान करना।
8) एसआईआर के कार्य में BLA-2 के सक्रियता को गति प्रदान कराना।
9) अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा निर्धारित आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाना।
10) पार्टी में अनुशासन बनाए रखने हेतू अनुशासन समिति का गठन करना।
11) दिनांक 26 सितंबर को रांची लोकभवन (राजभवन) के समक्ष मार्च एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने हेतू सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण से आग्रह की गई।

क्रमशः
विषय वस्तू के क्रम संख्या 1) एवं क्रम संख्या 4) के तहत नाम का चयन डीपीएसी करती है तो-
i) उन्हें प्रतिदिन जनता के बीच रहना होगा।
ii) जनता के समस्या के समाधान का प्रयास करना होगा।
iii) जनता के सुख-दुख में उपस्थित रहना होगा।
iv) प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत/वार्ड कमिटी के क्षेत्र का भ्रमण के साथ-साथ सक्रिय रहना आवश्यक होगा।
v) नुक्कड सभा का आयोजन करना आवश्यक होगा।
vi) जिला कांग्रेस कार्यालय एवं जिलाध्यक्ष के साथ समन्वय रखना आवश्यक होगा।
vii) नये लोगों को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ना होगा।
viii) कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने हेतू प्रतिदिन अभियान चलाकर साकारात्मक माहौल बनाना होगा।
उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से सदस्य बन्ना गुप्ता पूर्व मंत्री, डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू पूर्व सांसद राज्यसभा, श्रीमती सुधा गुप्ता मेयर मानगो नगर निगम, अशोक चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिला अध्यक्ष, आनन्द बिहारी दुबे पूर्व जिलाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार झा प्रदेश महामंत्री, रियाजुद्दीन खान सदस्य 15 सूत्रीय, संजीव श्रीवास्तव प्रदेश कोऑर्डिनेशन, ब्रजेन्द्र तिवारी प्रदेश सचिव, संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन), डाॅ परितोष सिंह प्रदेश कोऑर्डिनेशन, हेमेंद्र हाॅसदा चेयरमैन आदिवासी कांग्रेस, सुरेन्द्र शर्मा नगर अध्यक्ष ओबीसी विभाग, नलिनी सिन्हा अध्यक्ष महिला, सचिन कुमार सिंह अध्यक्ष एनएसयुआई, राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह चेयरमैन सेवादल, संतोष सिन्हा अध्यक्ष जुगसलाई नगर, अभिषेक मिश्र अध्यक्ष चाकुलिया नगर, नवनीत मिश्रा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, ने प्रस्तावित विषयों पर विचार-विमर्श एवं चर्चा कर विचारों से अवगत कराया। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनहित के मुद्दे बागबेड़ा ग्रामीण वृहत जलापूर्ति के लंबित कार्य के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाकर आमजनता को साथ लेकर बड़ा और निर्णायक आंदोलन करने के प्रस्ताव को प्राथमिकता में शामिल कर अविलंब कदम उठाने का आह्वान किया, जिसे सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इसी प्रकार महंगाई, चिनी, प्याज, ई20 पेट्रोल, युपीआई द्वारा 2000 के लेनदेन पर 0.04% टैक्स लगाने के खिलाफ बड़ा आंदोलन, महंगी शिक्षा, बढ़ती नशा के खिलाफ भी नुक्कड सभा आयोजित करने पर पीएसी के बैठक में सहमति दी गई। संगठन में अनुशासन हीनता करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने पर सहमति प्रदान की गई। डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू ने पंचायत चुनाव में पंचायत अध्यक्षों को जिम्मेदारी प्रदान करने पर बल दिया। आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ सभी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, जिला प्रभारी शशिभूषण राय, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने प्रस्तावित विषयों के संदर्भ में सदस्यों द्वारा दी गई सुझावों और निर्णाय के लिए सभी सदस्यों का अभिवादन किया तथा कहा कि डीपीएसी के बैठक में लिए गए निर्णयों को जल्द ही जिलाध्यक्ष के माध्यम से जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन कराया जाएगा
बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!