गणेश पूजा पंडाल में बबन राय एवं अमित श्रीवास्तव ने की भगवान श्री गणेश की आराधना
श्री श्री गणेश पूजा कमेटी, कॉन्ट्रैक्टर एरिया सोनारी के तत्वावधान में आयोजित गणेश पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल में मुख्य अतिथि बबन राय, पूर्व नगर अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं विशिष्ट अतिथि अमित श्रीवास्तव, महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आराधना की इस अवसर पर बबन राय एवं अमित श्रीवास्तव ने भगवान श्री गणेश से जमशेदपुर सहित पूरे शहरवासियों के सुख, शांति समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

गणेश पूजा पंडाल में बबन राय एवं अमित श्रीवास्तव ने की भगवान श्री गणेश की आराधना

जमशेदपुर- श्री श्री गणेश पूजा कमेटी, कॉन्ट्रैक्टर एरिया सोनारी के तत्वावधान में आयोजित गणेश पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल में मुख्य अतिथि बबन राय, पूर्व नगर अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं विशिष्ट अतिथि अमित श्रीवास्तव, महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आराधना की
इस अवसर पर बबन राय एवं अमित श्रीवास्तव ने भगवान श्री गणेश से जमशेदपुर सहित पूरे शहरवासियों के सुख, शांति समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान गणेश की कृपा से शहरवासियों की उन्नति और प्रगति दिन-दूनी रात-चौगुनी हो तथा जमशेदपुर में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।
उन्होंने विशेष रूप से नशामुक्त जमशेदपुर की कामना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेल और रचनात्मक कार्यों की ओर आगे बढ़े। भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें।
इस अवसर पर गणेश पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सुखदेव सिंह, राज कमल यादव, गुड्डू राव, बबलू जंघेल, सुनील रजक, छोटे भाई देवेन एवं जितेंद्र कुमार सहित पूजा कमेटी के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे




