Uncategorized

गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया

गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड जुगसलाई में सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह माथारू सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह सीजीपीसी पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे सुखदेव सिंह बिट्टू सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर चरणजीत कौर जसबीर कौर आदि को स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया गया

गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर – गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड जुगसलाई में सिख नौजवान सभा द्वारा गुरुद्वारा कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह माथारू सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह सीजीपीसी पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे सुखदेव सिंह बिट्टू सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर चरणजीत कौर जसबीर कौर आदि को स्रोपा भेंट कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योति सिंह माथारू ने समाज हित में किए गए कार्यों की संगत को जानकारी दी और भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया

प्रधान भगवान सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव की संगत को बधाई दी और गुरु ग्रंथ साहिब जीके दिखाए गए रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने का अनुरोध किया
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी कैंपस में निर्माण किए जा रहे अस्पताल की विस्तार से जानकारी दी और संगत से सहयोग करने की अपील की
कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञानी गुरदीप सिंह निक्कू अमरजीत सिंह गांधी हरजीत सिंह लाडी जितेंद्र सिंह शालू सरबजीत सिंह बाउ परमजीत सिंह पम्मे हरमीत सिंह गुरजिंदर सिंह पिंटू हरभजन सिंह निक्कू जुगनू सिंह इंद्रजीत कौर आदि का सक्रिय सहयोग रहा
इस मौके पर जुगसलाई सिख नौजवान सभा के नए प्रधान हरमन सिंह की घोषणा भी की गई जिससे प्रधान भगवान सिंह ने रूपा भेंट किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!