Uncategorized

कोल्हान विश्वविद्यालय पीजी भूगोल विभाग के पांच विद्यार्थियों ने यूजीसी 2026 में लहराया परचम

एक विद्यार्थी ने जेआरएफ, दो ने यूजीसी नेट और दो विद्यार्थियों ने पीएचडी में हासिल की सफलता

कोल्हान विश्वविद्यालय पीजी भूगोल विभाग के पांच विद्यार्थियों ने यूजीसी 2026 में लहराया परचम

एक विद्यार्थी ने जेआरएफ, दो ने यूजीसी नेट और दो विद्यार्थियों ने पीएचडी में हासिल की सफलता

चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के पीजी भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने जून यूजीसी नेट 2026 में शानदार सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय एवं विभाग का नाम रोशन किया है। विभाग के कुल पांच विद्यार्थियों ने विभिन्न अकादमिक स्तरों पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इनमें एक विद्यार्थी ने जेआरएफ, दो विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट तथा दो विद्यार्थियों ने पीएचडी में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिया राम मुर्मू ने यूजीसी-जेआरएफ में सफलता हासिल की है। वहीं सुनीता सरदार एवं सलखन टुडू ने यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा रोहित कुदादा एवं संजीत गोप ने पीएचडी में स्थान हासिल कर विभाग की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है।

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कोल्हान विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने पीजी भूगोल विभाग के शिक्षकों एवं विभागाध्यक्ष को भी इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी और कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों का मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोध परिणाम देता रहेगा।
इस अवसर पर पीजी भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कुमारी एवं सहायक प्राध्यापक कंचन कछप ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विभाग के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह शानदार परिणाम संभव हुआ है। इन विद्यार्थियों की सफलता निश्चित रूप से विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।”
पीजी भूगोल विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं शोध भविष्य की कामना की। विभाग के लिए यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक ही परीक्षा चक्र में विद्यार्थियों ने जेआरएफ, यूजीसी नेट और पीएचडी जैसे महत्वपूर्ण अकादमिक पड़ावों पर सफलता अर्जित की है।
इन विद्यार्थियों की सफलता से कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग की शैक्षणिक एवं शोधपरक उपलब्धियों को नई पहचान मिली है तथा यह उपलब्धि विभाग के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा, शोध एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!