Uncategorized

बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और संकल्प का पर्व बताया; बहनों ने बांधी राखी, बन्ना गुप्ता ने लिया सुरक्षा और सम्मान का संकल्प

बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और संकल्प का पर्व बताया; बहनों ने बांधी राखी, बन्ना गुप्ता ने लिया सुरक्षा और सम्मान का संकल्प

जमशेदपुर- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।


रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक उल्लास और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। सुधा गुप्ता ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर और राखी बांधकर भाई के प्रति अपने स्नेह का इजहार किया। वहीं बन्ना गुप्ता ने बहनों का आशीर्वाद लेते हुए राखी बंधवाई और उन्हें उपहार दिए और जीवन के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर सुधा गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। भारतीय संस्कृति में बहन की राखी भाई को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराती है और भाई अपनी बहन की सुरक्षा, सम्मान एवं खुशियों के लिए सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प लेता है।

्उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण मिले। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि बेटियों और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए समाज का हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाए।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो रिश्तों की मजबूती और आपसी विश्वास का संदेश देता है। बहनों द्वारा बांधी गई राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा अपनी बहनों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और समाज में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में रक्षाबंधन के संदेश को परिवार से आगे समाज तक ले जाने की आवश्यकता है। हर महिला को सम्मान, हर बेटी को सुरक्षित वातावरण और हर परिवार को खुशहाल बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास होना चाहिए।

बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और आपसी प्रेम लेकर आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!