Uncategorized

पैर में प्लास्टर के कारण कुछ दिनों तक जनता के बीच नहीं जा सकेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू के दाहिने पैर में प्लास्टर लगाया गया है। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों तक पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। इसके कारण वह अगले कुछ दिनों तक राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सकेंगी। विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की जनता को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले लगातार राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के बीच उनके दाहिने पैर में मोच आ गई थी। शुरुआत में डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सावधानी बरतते हुए उन्होंने अपने जरूरी कार्य जारी रखे। हालांकि, स्थिति को देखते हुए अब पैर में प्लास्टर लगाया गया है और चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है

पैर में प्लास्टर के कारण कुछ दिनों तक जनता के बीच नहीं जा सकेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू के दाहिने पैर में प्लास्टर लगाया गया है। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों तक पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। इसके कारण वह अगले कुछ दिनों तक राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सकेंगी। विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की जनता को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि कुछ दिन पहले लगातार राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के बीच उनके दाहिने पैर में मोच आ गई थी। शुरुआत में डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सावधानी बरतते हुए उन्होंने अपने जरूरी कार्य जारी रखे। हालांकि, स्थिति को देखते हुए अब पैर में प्लास्टर लगाया गया है और चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के बीच रहना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनके लिए हमेशा प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत रहा है। ऐसे में कुछ दिनों तक जनता के बीच प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं रह पाना उनके लिए पीड़ादायक है।

उन्होंने कहा कि उनके कदम भले ही कुछ दिनों के लिए थमे हैं, लेकिन जनता के प्रति उनकी चिंता और जनहित के कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कम नहीं होगी। क्षेत्र के विकास कार्यों और लोगों की समस्याओं पर उनकी नजर बनी रहेगी।
स्वास्थ्य कारणों से विधायक की प्रत्यक्ष गतिविधियां सीमित रहने के बावजूद क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की निगरानी प्रभावित न हो, इसके लिए उन्होंने अपने सहयोगियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

गुंजन यादव- विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे और आवश्यक मामलों को संबंधित स्तर तक पहुंचाएंगे।

मनोज चौधरी- एग्रिको स्थित विधायक कार्यालय के प्रभारी मनोज चौधरी के पास क्षेत्र के लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।

विधायक ने स्पष्ट किया है कि वह फिलहाल शारीरिक रूप से जनता के बीच नहीं पहुंच पाएंगी, लेकिन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों की लगातार निगरानी करती रहेंगी।
पूर्णिमा साहू ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने संकेत दिया कि प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाने के बावजूद जनता के साथ उनका संवाद और जनसेवा से जुड़े प्रयास जारी रहेंगे।

विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी सामने आने के बाद समर्थकों और क्षेत्र के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। लोगों ने उम्मीद जताई कि पूर्णिमा साहू जल्द स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय रूप से जनता के बीच लौटेंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!