आचार संहिता केस में पूर्व विधायक गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव बरी हुए
झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि आचार संहिता केस नं. GR 200/2024 में एडीजे 1 सिविल जज (5) भूपेश चंद्र समद के कोर्ट से बरी कर दिया गया विदित है विगत वर्ष 2018-19 विधानसभा चुनाव के दौरान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा एवं राजद के वरिष्ठ नेता प्रवक्ता कैलाश यादव पर इनफॉर्मेंट रंजना सोनी के द्वारा आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था

आचार संहिता केस में पूर्व विधायक गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव बरी हुए

रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि आचार संहिता केस नं. GR 200/2024 में एडीजे 1 सिविल जज (5) भूपेश चंद्र समद के कोर्ट से बरी कर दिया गया
विदित है विगत वर्ष 2018-19 विधानसभा चुनाव के दौरान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा एवं राजद के वरिष्ठ नेता प्रवक्ता कैलाश यादव पर इनफॉर्मेंट रंजना सोनी के द्वारा आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था
ज्ञातव्य है पैरवीकार अधिवक्ता सैफ अली अंसारी के द्वारा निरंतर कई तारीख पर उपस्थित होकर हाजिरी देते रहे और कल 31/8/26 को प्रशासन साक्ष्य नहीं प्रस्तुत करने के उपरांत सशरीर गौतम सागर राणा एवं प्रवक्ता कैलाश यादव को उपस्थित होने पर आरोप मुक्त कर दिया गया

