Uncategorized

एच टी इंग्लिश स्कूल में मना रक्षाबंधन बच्चों ने दर्शाया भाई -बहन का अटूट प्रेम

कांड्रा स्थित एच टी इंग्लिश परिसर में गुरुवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया

एच टी इंग्लिश स्कूल में मना रक्षाबंधन बच्चों ने दर्शाया भाई -बहन का अटूट प्रेम

कांड्रा स्थित एच टी इंग्लिश परिसर में गुरुवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया
इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने अपने सहपाठियों (भाइयों) की कलाई पर सुंदर रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की, वहीं छात्रों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने और उनका सम्मान करने का संकल्प लिया
विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत श्रीवास्तव ने बच्चों को रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और नैतिक महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
इस मौके पर विद्यालय के सचिव रीना चित्रे ने भी बच्चों को रक्षा बंधन के महत्व के बारे में समझाया और कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का नियम नहीं है, बल्कि यह दो दिलों के बीच विश्वास, सम्मान और अटूट प्रेम का प्रतीक है।
आज के इस आधुनिक युग में जहाँ तकनीक बढ़ रही है, वहाँ हमारी नैतिक और सांस्कृतिक जड़ों का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। विद्यालय केवल किताबी ज्ञान देने की जगह नहीं है, बल्कि संस्कारों की प्रयोगशाला है। आज जब हमारी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और हमारे छात्र उनकी रक्षा व सम्मान का संकल्प लेते हैं, तो यही संस्कार एक बेहतर और सुरक्षित समाज की नींव रखते हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका तृप्ति वार्ष्णेय, महुआ पॉल, रीना महापात्र, मीता मुखर्जी एवं रिद्धि मिश्रा ने अपना योगदान दिया । कार्यक्रमवी में बच्चों को राखी एवं चॉकलेट व्यवसायी श्री बिपिन वार्ष्णेय ने देकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!