Uncategorized

बागबेड़ा में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक

डीजे की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और झांकियों ने बांधा समां, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा पूरा रास्ता

बागबेड़ा में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक

्डीजे की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और झांकियों ने बांधा समां, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा पूरा रास्ता

जमशेदपुर- बागबेड़ा क्षेत्र में सोमवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। माता शीतला मंदिर परिसर में स्थित बाबा चिंताहरण महादेव के जलाभिषेक के लिए बागबेड़ा बड़ौदा घाट से गाड़ाबासा बागबेड़ा तक हजारों श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा की। हाथों में जल और जुबां पर “हर हर महादेव” का जयघोष लिए श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ जल लेकर मंदिर पहुंचे।

जलाभिषेक यात्रा के दौरान पूरा मार्ग शिवभक्तों से पट गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच डीजे की भक्तिमय धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और आकर्षक धार्मिक झांकियों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में माताएं और बहनें भी यात्रा में शामिल हुईं और भक्ति गीतों व ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर झूमती नजर आईं।
इस आयोजन में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्या कविता परमार, कुसुम पूर्ति, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आजसू जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, ललन झा, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, अभिजीत दा, समेत अन्य प्रमुख रूप से शामिल हुए
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। “बोल बम”, “हर हर महादेव” और बाबा चिंताहरण महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। बुजुर्गों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक सभी में बाबा के प्रति आस्था और भक्ति देखने को मिली। श्रद्धालुओं का कहना था कि सावन के पावन अवसर पर बाबा चिंताहरण महादेव का जलाभिषेक करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

पूरे आयोजन के दौरान बागबेड़ा का माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा और श्रद्धालुओं की भक्ति ने सावन की इस धार्मिक यात्रा को यादगार बना दिया।
आयोजन को सफल बनाने में आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह , आनंदी ओझा, महेश सिंह, रामजी शर्मा, संजय प्रसाद, पप्पू प्रसाद, ब्रजेश सिंह, मनोज यादव, आकाश सिंह, विशाल नायक, विजय राय, राहुल प्रजापति हेमंत प्रसाद, रवि यादव, मनोज शर्मा, साहिल सिंह, प्रवीण प्रसाद, उधो सिंह,अरुप मल्लिक, विजय सिंह, शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!