झारखंड की टीम ने पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम
झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए गर्व का अवसर। राज्य की टीम ने पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र (ABVTCDS), ग्वालियर में आयोजित प्रथम सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 अगस्त 2026 (शनिवार) एवं 9 अगस्त 2026 (रविवार) को ग्वालियर में आयोजित की गई

झारखंड की टीम ने पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम

जमशेदपुर – झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए गर्व का अवसर। राज्य की टीम ने पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र (ABVTCDS), ग्वालियर में आयोजित प्रथम सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 अगस्त 2026 (शनिवार) एवं 9 अगस्त 2026 (रविवार) को ग्वालियर में आयोजित की गई।
झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व
इस चैंपियनशिप में झारखंड से 12 खिलाड़ी एवं 2 कोच/टीम अधिकारी ने भाग लिया।
खिलाड़ियों के नाम एवं जिला:
1. राजीव कुमार पाती – जमशेदपुर
2. ओम प्रकाश
3. सीतल सिका – जमशेदपुर
4. एम.डी. आज़ाद – धनबाद
5. तेजेंद्र सिंह – जमशेदपुर
6. राजेंद्र महतो – रांची
7. रोहित कुमार – देवघर
8. अर्णव हैदर
कोच एवं टीम अधिकारी:
राजकुमार सिंह – मैनेजर/कोच, जमशेदपुर
*्जे्जे््जे्जे. बेहरा – कोच, जमशेदपुर
झारखंड का शानदार प्रदर्शन
1.फुटबॉल झारखंड की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर रजत पदक जीता। फाइनल मुकाबले में मेजबान मध्य प्रदेश की टीम ने झारखंड को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
2.एथलेटिक्स
शॉटपुट देवघर के रोहित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
शॉटपुट धनबाद के एम.डी. आज़ाद ने रजत पदक प्राप्त किया।
लॉन्ग जंप गिरिडीह के राजेंद्र महतो ने पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया।
बधाई एवं शुभकामनाएं
झारखंड टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर राज्य के खेल प्रेमियों एवं दिव्यांग समुदाय में हर्ष है।
यह जानकारी सिटी सी.पी. स्पोर्ट्स झारखंड के महासचिव राजकुमार सिंह ने दी।
टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी घोष, डा श्याम शर्मा एवं धीरज कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों एवं कोचों को बधाई एवं आशीर्वाद दिया है।

