Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

श्री गुरु हरकिशन साहब जी का प्रकाश उत्सव गम्हरिया गुरुद्वारा में बड़े पैमाने पर मनाया गया

गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ अमरजीत सिंह के नेतृत्व में सिख स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा एवं समूह साध संगत के सहयोग से श्री गुरु हरकृष्ण साहब जी का प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया इस मौके पर भाई साहब भाई गुरदीप सिंह घुम्मन कीर्तनी जत्था द्वारा शब्द गायन एवं कथावाचक भाई साहब भाई मंजीत सिंह द्वारा संगत को निहाल किया गया

श्री गुरु हरकिशन साहब जी का प्रकाश उत्सव गम्हरिया गुरुद्वारा में बड़े पैमाने पर मनाया गया

जमशेदपुर – गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ अमरजीत सिंह के नेतृत्व में सिख स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा एवं समूह साध संगत के सहयोग से श्री गुरु हरकृष्ण साहब जी का प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया
इस मौके पर भाई साहब भाई गुरदीप सिंह घुम्मन कीर्तनी जत्था द्वारा शब्द गायन एवं कथावाचक भाई साहब भाई मंजीत सिंह द्वारा संगत को निहाल किया गया इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गम्हरिया गुरुद्वारा के वर्तमान प्रधान डॉक्टर अमरजीत सिंह को स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं एवं श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में निशुल्क सेवा प्रदान करने के लिए शाल एवं सरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया गया
इस मौके पर तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश उत्सव पर सबको बधाई दी एवं गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु हरकिशन साहब जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं समय-समय पर सहयोग देने के लिए गम्हरिया की समूह साध संगत का धन्यवाद किया
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी और समाज के लिए किया जा रहे कार्यों के लिए गम्हरिया गुरुद्वारा कमेटी स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के प्रति आभार प्रकट किया
इस मौके पर पटना साहब के महासचिव इंद्रजीत सिंह प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह के अलावे वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू ज्ञानी कुलदीप सिंह सरबजीत सिंह ग्रेवाल तेजपाल सिंह गम्हरिया गुरुद्वारा कमेटी के ट्रस्टी जनरल सिंह प्रधान डॉक्टर अमरजीत सिंह गुरदीप सिंह गुमन जस्सा सिंह पाल सिंह भूपेंद्र सिंह इंद्रजीत सिंह बलदेव सिंह जोगिंदर सिंह स्त्री सभा की प्रधान अरविंदर कौर माता करतार कौर आदि कई लोग भारी संख्या में उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन पतवंत सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव भूपेंद्र सिंह ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!