Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एक शाम सदाबहार गीतों के नाम” कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण, 9 अगस्त को सजेगी सुरों की महफ़िल

सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था "परिमल" द्वारा आयोजित होने वाले भव्य संगीतमय कार्यक्रम "एक शाम सदाबहार गीतों के नाम" की तैयारियों को लेकर आज आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह संगीतमय संध्या हिंदी फिल्म संगीत के तीन महान पार्श्व गायकों मोहम्मद रफ़ी, मुकेश एवं किशोर कुमार को समर्पित होगी। कार्यक्रम में शहर के अनेक गायक एवं संगीत प्रेमी इन अमर गायकों के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

एक शाम सदाबहार गीतों के नाम” कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण, 9 अगस्त को सजेगी सुरों की महफ़िल

जमशेदपुर- सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था “परिमल” द्वारा आयोजित होने वाले भव्य संगीतमय कार्यक्रम “एक शाम सदाबहार गीतों के नाम” की तैयारियों को लेकर आज आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी गई।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह संगीतमय संध्या हिंदी फिल्म संगीत के तीन महान पार्श्व गायकों मोहम्मद रफ़ी, मुकेश एवं किशोर कुमार को समर्पित होगी। कार्यक्रम में शहर के अनेक गायक एवं संगीत प्रेमी इन अमर गायकों के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
यह कार्यक्रम 9 अगस्त 2026 (रविवार) को संध्या 5:00 बजे से वीर कुंवर सिंह मैदान, रोड नं. 07, आदित्यपुर-2, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी सिने संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर इस संगीतमय संध्या का आनंद लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
आज शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शारदा देवी, सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, दिवाकर झा, शंटू दा एवं अशोक कुमार सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहरवासियों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।

आज संध्या आदित्यपुर रोड न 7बीर कुंवर सिंह मैदान में परिमल संस्था के द्वारा सुरों के बादशाह मो रफ़ी मुकेश एवं किशोर कुमार को सुर भरी श्रद्धांजलि एक शाम सदाबहार गीतों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में वार्ड के 28 वार्ड पार्षद अर्चना कुमारी समाजसेवी ओमप्रकाश शारदा देवी अम्बुज कुमार मनोज कुमार सिंह रबिन्द्र नाथ चौबे प्रमुख्य रूप से उपस्थित थे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इंजिनियर अशोक कुमार सुरेश धारी दिवाकर झा सुबोध शरण लक्षमण प्रसाद शांटू घोष का काफ़ी सराहनीय योगदान रहता है इस कार्यक्रम में प्रमुख्य कलाकारों नें अपनी कला का प्रस्तुति दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!