Uncategorized

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का बैठक सम्पन्न

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का बैठक झारखंड विधानसभा के पुराने सभागार में सम्पन्न हुआ।‌ जिसकी अध्यक्षता झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने की। इस बैठक में झारखंड के सभी जिलों से प्रतिनिधि गण उपस्थित हुए। बैठक में जिले के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई । इसके तहत प्रदेश द्वारा समाज के लिए प्रस्तावित कार्यों को जिले के सभी परिवार तक पहूंचाने का कार्य जिले के पदाधिकारियों का सौंपी गई

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का बैठक सम्पन्न

जमशेदपुर- झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का बैठक झारखंड विधानसभा के पुराने सभागार में सम्पन्न हुआ।‌ जिसकी अध्यक्षता झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने की। इस बैठक में झारखंड के सभी जिलों से प्रतिनिधि गण उपस्थित हुए। बैठक में जिले के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई । इसके तहत प्रदेश द्वारा समाज के लिए प्रस्तावित कार्यों को जिले के सभी परिवार तक पहूंचाने का कार्य जिले के पदाधिकारियों का सौंपी गई। जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि के रूप में महामंत्री सुजीत शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष रामविलास शर्मा उपस्थित रहे। और स्थानीय संगठन की विस्तार से व्याख्या किए। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बैठक में विश्वकर्मा शिल्पकार मेला का आयोजन रांची स्थित हरमु मैदान में करने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनीमत से पारित किया गया जो लगातार 5 दिनों का होगा। इस मेला में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी जिला प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया की 25 से 30 सितम्बर तक होने वाले मेला में अपने अपने जिले से लोगों को मेरे में शामिल होने के लिए प्रेरित करते रहे। धन्यवाद और जलपान के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!