Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका एवं संस्थान की प्रेरणास्रोत मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी (मम्मा) का स्मृति दिवस आज ब्रह्माकुमारीज यूनिवर्सल पीस पैलेस, बिंदल मॉल, सोनारी जमशेदपुर में श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की कोल्हान प्रमुख बीके अंजू दीदी, बीके रागिनी दीदी, बीके संजू दीदी, आदित्यपुर की बीके सुधा दीदी, बाराद्वारी की बीके सुधा दीदी सहित ब्रह्माकुमारीज की विभिन्न शाखाओं से पधारी वरिष्ठ बहनों एवं भाई-बहनों ने सहभागिता की। सभी ने मातेश्वरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन मूल्यों को स्मरण किया

मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया

जमशेदपुर- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका एवं संस्थान की प्रेरणास्रोत मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी (मम्मा) का स्मृति दिवस आज ब्रह्माकुमारीज यूनिवर्सल पीस पैलेस, बिंदल मॉल, सोनारी जमशेदपुर में श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की कोल्हान प्रमुख बीके अंजू दीदी, बीके रागिनी दीदी, बीके संजू दीदी, आदित्यपुर की बीके सुधा दीदी, बाराद्वारी की बीके सुधा दीदी सहित ब्रह्माकुमारीज की विभिन्न शाखाओं से पधारी वरिष्ठ बहनों एवं भाई-बहनों ने सहभागिता की। सभी ने मातेश्वरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन मूल्यों को स्मरण किया।


मुख्य वक्ता बीके अंजू दीदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी ने अपने तप, त्याग, आध्यात्मिकता एवं सेवाभाव से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उन्होंने अपने जीवन द्वारा यह संदेश दिया कि आत्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और ईश्वरीय मूल्यों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है। उन्होंने कहा कि मम्मा का जीवन आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर समाज सेवा के अंतर्गत एक निःशुल्क थायरॉइड जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। यह शिविर फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका एवं एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का सफल समन्वय डॉ. पीयूष रंजन द्वारा किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने उपस्थित लोगों को थायरॉइड संबंधी जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया। लगभग 38 लोगों ने अपना थायराइड चेकअप करवाया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं अतिथियों ने मातेश्वरी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, प्रेम, नैतिकता एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राजयोग मेडिटेशन एवं विश्व शांति की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
सभी उपस्थित लोगों को दोपहर का भोजन (प्रसाद)भी प्रदान किया गया।

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के 61वें स्मृति दिवस पर नशा मुक्ति संकल्प
जमशेदपुर- ब्रह्माकुमारीज़, यूनिवर्सल पीस पैलेस , मरीन ड्राइव, सोनारी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के 61वें स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में लगभग 800 भाई-बहनों ने नशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!