दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क, अंतिम व्यक्ति तक नागरिक सुविधाएं पहुंचाने का किया वादा
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है. जन संपर्क अभियान में मतदाताओं का रूझान अपने पक्ष में देखकर वे काफी खुश हैं

जमशेदपुर- दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क, अंतिम व्यक्ति तक नागरिक सुविधाएं पहुंचाने का किया वादा
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है. जन संपर्क अभियान में मतदाताओं का रूझान अपने पक्ष में देखकर वे काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद नगर परिषद का चुनाव हो रहा है. इस बार लोग बदहाल जुगसलाई को खुशहाल बनाने के लिए वोट करेंगे. उन्होंने कहा कि विजयी होने के बाद वे नगर परिषद में अपने वार्ड की मजबूत आवाज बनेंगे. अंतिम व्यक्ति तक नागरिक सुविधाएं पहुंचे, इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करेंगे. उन्होंने जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 12 की जनता से आग्रह किया कि वह 23 फरवरी को क्रम संख्या 4 पर स्थित मोतियों का हार चूनाव चिन्ह पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के विश्वास को वे टूटने नहीं देंगे. वार्ड क्षेत्र की जनता की वे मजबूत आवाज बनेंगे. इससे पहले दीपक अग्रवाल रामूका ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनसे वोट देने की अपील की.




